SBI के तिमाही नतीजे आने के बाद पब्लिक सेक्टर बैंकों (PSU Banks) के शेयर चर्चा में हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने जून 2025 की तिमाही (Q1FY26) में अच्छा बिज़नेस और मुनाफा दिखाया। बैंक का नेट प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 12.5% बढ़कर ₹19,160 करोड़ रहा, जो Q1FY25 में ₹17,035 करोड़ था। ब्याज से कमाई भी 6% बढ़कर ₹1,17,996 करोड़ हो गई। SBI के अच्छे नतीजों के बाद बाजार में PSU बैंक शेयरों में फिर से खरीदारी बढ़ी। मौजूदा वित्त वर्ष (2025-26) में इंडियन बैंक और केनरा बैंक के शेयर लगभग 24% चढ़े, बैंक ऑफ महाराष्ट्र 20% ऊपर और PNB में 11% का उछाल आया। SBI के शेयर 7% बढ़े हैं। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स इस दौरान 12.3% ऊपर गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 4.5% बढ़ा। हालांकि, कुछ सरकारी बैंकों में गिरावट भी दिखी। पंजाब एंड सिंध बैंक के शेयर 35% टूटे, यूको बैंक में 21% और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 16% की गिरावट आई। इंडियन ओवरसीज बैंक भी कमजोर रहा।
मौजूदा भाव: ₹244
संभावित टारगेट: ₹274 (12.3% अपसाइड)
सपोर्ट: ₹242, ₹236, ₹234
रेज़िस्टेंस: ₹249, ₹253
बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर इस समय अपने 20-वीक मूविंग एवरेज (20-WMA) ₹236 के ऊपर बना हुआ है। डेली चार्ट के मुताबिक, शेयर को करीब ₹242 पर सपोर्ट मिल सकता है, जबकि ₹234 के ऊपर टिके रहने तक ट्रेंड सकारात्मक रहने की संभावना है।
Also Read: ट्रैवल कंपनी का मुनाफा 300% उछला, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लें शेयर, दिखा सकता है 52% अपसाइड
ओवरबॉट या ओवरसोल्ड की स्थिति देखें तो शेयर न्यूट्रल ज़ोन में है, जहां इसका RSI लगभग 54% है। आम तौर पर RSI 30 से नीचे होने पर ओवरसोल्ड और 70 से ऊपर होने पर ओवरबॉट माना जाता है।
लॉन्ग-टर्म चार्ट के अनुसार, अगर शेयर ₹249-₹253 के रेज़िस्टेंस ज़ोन को तोड़कर उसके ऊपर टिकता है, तो इसमें ₹274 तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
मौजूदा भाव: ₹113
संभावित टारगेट: ₹125 (10.6% अपसाइड)
सपोर्ट: ₹109
रेज़िस्टेंस: ₹119
बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में कल ‘बुलिश मारुबोज़ू’ पैटर्न बना। इसमें शेयर दिन के सबसे नीचे के भाव के पास खुला और दिन के सबसे ऊपर के भाव पर बंद हुआ। इसे अच्छा संकेत माना जाता है और आमतौर पर इसका मतलब है कि शेयर में तेजी आ सकती है। साथ ही, डेली चार्ट पर भी तेजी के संकेत मिले हैं। यही वजह है कि यह शेयर जल्दी ही ₹119 तक जा सकता है। अगर यह उससे ऊपर गया, तो ₹125 तक भी पहुंच सकता है। जब तक शेयर ₹109 से ऊपर है, तब तक इसका रुख सकारात्मक माना जा रहा है।
मौजूदा भाव: ₹36.03
संभावित टारगेट: ₹32.50 (9.8% डाउनसाइड)
सपोर्ट: ₹35.45, ₹34.80
रेज़िस्टेंस: ₹36.80, ₹37.38
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर हाल ही में ओवरसोल्ड ज़ोन से थोड़ा ऊपर आया है, लेकिन अभी भी यह अहम मूविंग एवरेज के नीचे है और बाकी संकेत भी कमजोरी की ओर इशारा कर रहे हैं। तकनीकी तौर पर, जब तक शेयर ₹37.38 के नीचे है, तब तक इसका निकट भविष्य कमजोर रह सकता है। ऊपर की ओर इसे करीब ₹36.80 पर रुकावट मिलेगी। अगर इसमें गिरावट आती है, तो यह साल के न्यूनतम स्तर ₹32.50 तक जा सकता है। बीच में इसे ₹35.45 और ₹34.80 पर सहारा मिल सकता है।
मौजूदा भाव: ₹672
संभावित टारगेट: ₹725 (7.9% अपसाइड)
सपोर्ट: ₹668, ₹650, ₹640
रेज़िस्टेंस: ₹677
इंडियन बैंक का शेयर हाल के दिनों में रिकॉर्ड ऊंचाई पर ट्रेड कर रहा है। इसका 14-दिन का RSI 67 तक पहुंच चुका है, लेकिन बाकी संकेत भी अभी पॉजिटिव हैं। इसलिए आने वाले दिनों में भी इसमें तेजी का रुख रह सकता है। निकट भविष्य में, जब तक शेयर ₹668 से ऊपर है, तब तक इसका ट्रेंड मजबूत माना जाएगा। अगर यह इससे नीचे जाता है, तो इसे ₹650 और ₹640 पर सहारा मिल सकता है। ऊपर की तरफ, शेयर ₹677 के पास रुकावट का सामना कर सकता है, लेकिन इसके बाद यह ₹725 तक भी जा सकता है।
मौजूदा भाव: ₹28.28
संभावित टारगेट: ₹25.40 (10.2% डाउनसाइड)
सपोर्ट: ₹26.30
रेज़िस्टेंस: ₹29.70, ₹30.32
पीएसबी (पंजाब एंड सिंध बैंक) का शेयर इस समय ओवरसोल्ड जोन के करीब है, इसका RSI लगभग 30 के स्तर पर है। मार्च 2025 के ₹50.50 के हाई से अब तक यह करीब 44% गिर चुका है। हालांकि फिलहाल रुझान कमजोर है, लेकिन मीडियम-टर्म चार्ट के अनुसार ₹26.30 के आसपास इसे सपोर्ट मिल सकता है। अगर यह स्तर टूटता है, तो शेयर ₹25.40 तक गिर सकता है। शेयर का ट्रेंड निगेटिव तब तक रह सकता है जब तक यह ₹30.32 से नीचे ट्रेड करता है। इसके लिए नजदीकी रेजिस्टेंस ₹29.70 के आसपास है।