facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Stocks To Watch Today: Vodafone Idea, Bajaj Auto, Kotak Mahindra Bank समेत ये स्टॉक्स आज बाजार में ला सकते हैं हलचल

Advertisement

Stocks To Watch Today: आज शेयर बाजार में Vodafone Idea, Bajaj Auto, Godrej Properties, HEG, Kotak Mahindra Bank, ICICI Prudential, PC Jeweller और Bikaji Foods पर नजर रहेगी।

Last Updated- September 10, 2025 | 8:07 AM IST
Stocks To buy
Representative Image

Stocks To Watch Today, 10 September: आज शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट और खबरें सामने आ रही हैं। निवेशक इन खबरों को ध्यान में रखते हुए अपने निवेश के फैसले ले सकते हैं। आइए जानते हैं आज किन स्टॉक्स पर नजर रहेगी और क्या खास है:

मार्केट अपडेट

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार (9 सितंबर) को मजबूती दिखाई।

  • Sensex: 81,101.32 (+314 अंक)

  • Nifty: 24,868.60 (+95 अंक)

आज के फोकस स्टॉक्स

Vodafone Idea

कंपनी ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। Vodafone Idea अपने AGR बकाया की पुनर्मूल्यांकन की मांग कर रही है। सरकार ने पहले ही 2021 में ₹53,000 करोड़ के बकाये को इक्विटी में बदलकर 49% हिस्सेदारी ले ली थी।

Bajaj Auto

Bajaj Auto ने ग्राहकों को जीएसटी कटौती का पूरा फायदा देने का ऐलान किया है। बाइक पर ₹20,000 और थ्री-व्हीलर पर ₹24,000 तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर 22 सितंबर से लागू होगा।

Godrej Properties

Godrej Properties और GoldBricks Infrastructure के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म हो गया है। आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल ने GoldBricks की ₹1,366 करोड़ की मांग में से केवल ₹240.8 करोड़ को मंजूरी दी है। इस पर 12% सालाना ब्याज भी लगेगा।

HEG

LNJ Bhilwara Group की कंपनी HEG ने अपनी ऊर्जा परियोजना में बड़ी डील की। कंपनी ने Malana Power Company में Statkraft की 49% हिस्सेदारी खरीद ली है।

Kotak Mahindra Bank

सूत्रों के अनुसार, Sumitomo Mitsui Banking Corporation अपनी 1.65% हिस्सेदारी बेच सकती है। इस ब्लॉक डील का आकार लगभग ₹6,166 करोड़ है और फ्लोर प्राइस ₹1,880 प्रति शेयर तय किया गया है।

Blue Jet Healthcare

कंपनी के प्रमोटर Akshay Bansarilal Arora अपनी 6.83% हिस्सेदारी बेच रहे हैं। OFS आज 10 सितंबर को गैर-रिटेल निवेशकों के लिए खुला और 11 सितंबर को रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा। फ्लोर प्राइस ₹675 प्रति शेयर तय किया गया है।

ICICI Prudential Life Insurance

कंपनी का बोर्ड 12 सितंबर को बैठक करेगा। इसमें नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) के जरिए फंड जुटाने का फैसला लिया जा सकता है।

PC Jeweller

कंपनी ने 1.36 करोड़ कन्वर्टिबल वारंट बदलकर 13.61 करोड़ शेयर अलॉट किए हैं। साथ ही 22 सितंबर को दिल्ली में नया फ्रेंचाइजी शो-रूम खोलने की जानकारी दी है।

Bikaji Foods

कंपनी के Managing Director को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुलाया है। यह राजस्थान Premier League से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है।

Sterling & Wilson Renewable Energy

कंपनी को राजस्थान में एक सोलर प्रोजेक्ट के लिए ₹415 करोड़ का LOI (Letter of Intent) मिला है। इसमें ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) की सेवाएं भी शामिल हैं।

Thermax

Thermax ने अपनी सहायक कंपनी First Energy में ₹115 करोड़ का निवेश किया है, जो FE10 में और निवेश के लिए इस्तेमाल होगा।

Advertisement
First Published - September 10, 2025 | 8:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement