facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

Stocks to watch: आज के दिन इन स्टॉक पर रखें नजर, करवा सकते हैं कमाई

Advertisement
Last Updated- December 29, 2022 | 9:33 AM IST
Share Market

कमजोर वैश्विक संकेतों के आज यानी गुरुवार को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता हैं। सुबह 07:50 बजे, एसजीएक्स निफ्टी फ्यूचर्स 50 अंकों की गिरावट के साथ 18,050 पर ट्रेड कर रहा था।

इस बीच, निम्नलिखित शेयरों में आज कुछ हलचल देखने को मिल सकती है..

KFin Technologies:
कंपनी के IPO की स्टॉक एक्सचेंज पर आज लिस्टिंग होगी। माना जा रहा है कि लिस्टिंग की शुरुआत धीमी पड़ सकती है। जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) के मुताबिक, स्टॉक 366 रुपये प्रति शेयर के अपने इश्यू प्राइस के आसपास खुल सकता है।

SBI:
फंड जुटाने के प्रस्ताव पर बैंक की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक 03 जनवरी को होगी।

Bharti Airtel:
कंपनी अपने नेटवर्क विस्तार पर 28,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। एयरटेल अपना कैपेक्स 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाने की प्लानिंग कर रही है।

Sheela Foam:
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कंपनी 2,000 करोड़ रुपये में अपनी प्रतिस्पर्धी कर्ल-ऑन का अधिग्रहण कर सकती है। गाजियाबाद की शीला फोम ब्रांड स्लीपवेल के तहत गद्दे बेचती है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 17,000 करोड़ रुपये के मॉडर्न मैट्रेस सेगमेंट में शीला फोम की करीब 25 प्रतिशत बाजार भागीदारी है।

Reliance Industries (RIL):
कंपनी की कमान संभाले, मुकेश अंबानी के 20 साल पूरे हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि टेक्सटाइल और तेल कारोबार से लेकर रिटेल, टेलीकॉम और डिजिटल में कदम रखने तक, RIL न्यू इंडिया के लिए एक कंपनी है।

Stocks in F&O ban:
Balrampur Chini और Indiabulls Housing Finance बैन पीरियड में

यह भी पढ़ें: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज नकारात्मक हो सकती है बाजार की शुरुआत

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 9:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement