facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

Closing Bell: बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग स्थिर 

Advertisement
Last Updated- June 06, 2023 | 4:19 PM IST

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में मामूली तेजी देखने को मिली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) केवल 5 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) ने भी 5 ही अंको की बढ़त दर्ज की। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,599.00 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 5.41 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 62,792.88 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,867.95 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,554.21 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 5.15 अंक यानी 0.03 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 18,599.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,622.75 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,531.60 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और मारुति सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.31 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, विप्रो और भारतीय एयरटेल सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान इंफोसिस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.98 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - June 6, 2023 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement