facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

Closing Bell : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स फिर 304 अंक फिसला

Advertisement

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के बाजार से लगातार पैसे निकालने और बैंकिंग तथा फाइनेंस कंपनियों के शेयर में गिरावट के चलते स्टॉक मार्केट लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ।

Last Updated- January 05, 2023 | 7:45 PM IST
Indian Market

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और BSE Sensex 300 से अधिक अंक गिरकर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के बाजार से लगातार पैसे निकालने और बैंकिंग तथा फाइनेंस कंपनियों के शेयर में गिरावट के चलते स्टॉक मार्केट लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारी BSE Sensex शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती के साथ खुला। लेकिन बाद में बाजार में अस्थिरता आई और यह 304.18 अंक या 0.50 फीसदी की गिरावट लेकर 60,353.27 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी में भी 50.80 अंक या 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 50 में से 33 कंपनियों के शेयर लाभ में जबकि 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे।

ITC के शेयर में तेजी जबकि बजाज फाइनेंस का शेयर बुरी तरह लुढ़का

सेंसेक्स की कंपनियों में ITC के शेयर में सबसे अधिक 1.91 फीसदी की सबसे अधिक वृद्धि हुई। इसके अलावा एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनीलीवर और नेस्ले इंडिया समेत 13 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे।

दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व का शेयर क्रमश : 7.21 फीसदी और 5.10 फीसदी गिर गया। साथ ही 17 कंपनियों के शेयर गिरावट में बंद हुए।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.04 फीसदी उछलकर 79.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 2,620.89 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement