घरेलू शेयर बाजार में आज बुधवार को भी को नरमी बनी हुई रही। आज बाजार में गिरावट जारी रही।
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 168.08 अंको की गिरावट दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 0.28 फीसदी की कमी देखी जा रही है। जिससे सेंसेक्स 59,028.91 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 31.20 अंको की कमी दर्ज की गई। जिससे निफ्टी 17,624.40 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। यानी निफ्टी-50 में कुल 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बैंक निफ्टी में 210.60 अंको की यानी 0.53 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जिससे बैंकनिफ्टी 39,455.90 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।