Categories: बाजार

शेयर बाजार में मामूली गिरावट, सेसेंक्स 48 अंक फिसला

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:54 PM IST

घरेलू शेयर बाजार में आज मंगलवार को उतार-चढ़ाव बना रहा। बाजार इस उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ।
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 48.99 अंको की गिरावट दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 0.08 फीसदी की कमी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 59196.99 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। 
50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 10.20 अंको की कमी दर्ज की गई।  जिससे निफ्टी-50 17,655.60 पर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 0.06 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 
बैंक निफ्टी में 139.25 अंको की यानी 0.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जिससे बैंकनिफ्टी 39,666.50 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। 
 वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच कारोबार के अंतिम घंटे में दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट आई। 
 कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 59,566.67 अंक तक गया और नीचे में 58,974.26 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10.20 अंक यानी 0.06 प्रतिशत फिसलकर 17,655.60 अंक पर बंद हुआ। 
सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और नेस्ले प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। 
दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावरग्रिड शामिल हैं। 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। 
अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को बंद था। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार शुरुआती लाभ गंवाते हुए स्थिर बंद हुए।’ इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.37 प्रतिशत टूटकर 93.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 811.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

First Published : September 6, 2022 | 4:00 PM IST