facebookmetapixel
Advertisement
South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोरनिवेशकों की ऊंची यील्ड की मांग के आगे झुका नाबार्ड, 7,000 करोड़ रुपये का बॉन्ड इश्यू लिया वापस

शेविंग रेजर बनाने वाली कंपनी ने किया 650% डिविडेंड का ऐलान, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

जिलेट इंडिया का ग्रूमिंग बिजनेस इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹570.64 करोड़ तक पहुंच गया, जिसमें 10.97% की बढ़त दर्ज की गई।

Last Updated- February 10, 2025 | 5:22 PM IST
Dividend

Gillette India: जिलेट इंडिया ने अपनी तीसरी तिमाही (Q3 FY25) में शानदार नतीजे दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 21.18% बढ़कर ₹125.97 करोड़ हो गया है। वहीं, कुल कमाई 7.21% बढ़कर ₹685.55 करोड़ तक पहुंच गई। ये नतीजे दिखाते हैं कि ब्रांड का जलवा बाजार में कायम है।

ग्रूमिंग चमका, ओरल केयर में थोड़ी गिरावट

जिलेट इंडिया का ग्रूमिंग बिजनेस इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹570.64 करोड़ तक पहुंच गया, जिसमें 10.97% की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, ओरल केयर बिजनेस में थोड़ी गिरावट आई और यह ₹114.91 करोड़ पर रहा, जो सालाना आधार पर 8.26% की कमी दर्शाता है। इसके बावजूद कंपनी का प्री-टैक्स मुनाफा (PBT) 20.21% बढ़कर ₹167.14 करोड़ हो गया।

मैनेजिंग डायरेक्टर का बयान

जिलेट इंडिया के एमडी कुमार वेंकटसुब्रमणियन ने कहा, “हमने टॉपलाइन और बॉटमलाइन दोनों में मजबूत ग्रोथ हासिल की है। इसका श्रेय हमारी इनोवेशन और बेहतरीन प्रोडक्ट क्वालिटी को जाता है। हमारी रणनीति उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ अनुभव देने पर फोकस्ड है और हम इसे जारी रखेंगे।”

डिविडेंड का तोहफा: शेयरधारकों के लिए खुशखबरी

कंपनी ने ₹65 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर के हिसाब से ये 650% का डिविडेंड है। इसकी रिकॉर्ड डेट 31 जनवरी 2025 है और भुगतान 7 मार्च 2025 तक कर दिया जाएगा। यह जिलेट का दूसरा सबसे बड़ा डिविडेंड है। इसके पहले कंपनी ने 2017 में 154 रुपये का डिविडेंड घोषित किया था।

शेयर पर असर: गिरावट के बावजूद भविष्य चमकदार

नतीजों के बावजूद जिलेट इंडिया के शेयर बीएसई पर 2.27% गिरकर ₹8,716.70 पर बंद हुए। लेकिन कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स को देखते हुए निवेशकों की लंबी अवधि में उम्मीदें बनी रहेंगी।

जिलेट इंडिया: रोजमर्रा के प्रोडक्ट्स की दिग्गज कंपनी

जिलेट इंडिया ग्रूमिंग, पोर्टेबल पावर और ओरल केयर जैसे रोजमर्रा के उपभोक्ता प्रोडक्ट में एक्टिव है। इस तिमाही में कंपनी ने दिखा दिया कि कैसे सही रणनीति और इनोवेशन के दम पर बाजार में मजबूती हासिल की जा सकती है।

Advertisement
First Published - February 10, 2025 | 5:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement