facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Yes Bank Share: ₹33 तक जाएगा यस बैंक का शेयर! जानें टेक्निकल चार्ट से क्या मिल रहे संकेत

Advertisement

Yes Bank Share: यस बैंक का स्टॉक फिलहाल अपने 20-डे मूविंग एवरेज (20-DMA) के पास यानी करीब 22.15 रुपये के स्तर पर सपोर्ट टेस्ट कर रहा है।

Last Updated- October 20, 2025 | 2:04 PM IST
Yes Bank

Yes Bank Share: यस बैंक के शेयरों में सोमवार (20 अक्टूबर) को तेजी देखने को मिली और यह 3 फीसदी तक चढ़ गया। एसबीआई और सात अन्य शेयरधारकों के संघ से अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के बाद सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप 24.99 प्रतिशत के साथ यस बैंक में सबसे बड़ी शेयरधारक बन गई। इसका असर बैंक के शेयरों में भी देखने को मिला।

अगस्त में सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से यस बैंक में 24.99 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिली। यह हिस्सेदारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सात अन्य शेयरधारकों से खरीदी जाएगी। इससे पहले मई में सुमितोमो मित्सुई ने यस बैंक में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 1.6 बिलियन डॉलर का सौदा किया था। यह सौदा देश के फाइनेंशियल क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा सीमा-पार मर्जर और अधिग्रहण (क्रॉस-बॉर्डर M&A) माना जा रहा है।

यस बैंक ने जारी किए नतीजे

यस बैंक ने शनिवार को अपनी तिमाही नतीजे जारी किए। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 18 फीसदी बढ़ा है। नेट इंट्रेस्ट इनकम में करीब 5 फीसदी की बढ़त हुई है। एसेट क्वालिटी स्थिर बनी रही। हालांकि, तिमाही में प्रोविजनिंग में इज़ाफा हुआ है। नतीजों से पहले स्टॉक में तेज गिरावट देखी गई। शुक्रवार को शेयर 4 फीसदी टूटकर 22.24 रुपये पर बंद हुआ।

यस बैंक टेक्निकाल चार्ट

यस बैंक

करेंट प्राइस: ₹22.34

संभावित टारगेट: ₹33

अपसाइड: 47.7%

सपोर्ट लेवल: ₹21.50; ₹19.75

रेसिस्टेंस लेवल: ₹24.34; ₹25.50; ₹27.50; ₹28.50

यस बैंक का स्टॉक फिलहाल अपने 20-डे मूविंग एवरेज (20-DMA) के पास यानी करीब 22.15 रुपये के स्तर पर सपोर्ट टेस्ट कर रहा है। अगर यह स्तर टूटता है, तो अगला सपोर्ट 21.50 रुपये और 19.75 रुपये पर है। वहीं, ऊपर की ओर, स्टॉक को 25.50 रुपये के ऊपर टिककर ट्रेड करना होगा तभी यह 33 रुपये तक जा सकता है। फिलहाल स्टॉक के लिए अंतरिम रेज़िस्टेंस 24.34 रुपये पर दिख रहा है।

Advertisement
First Published - October 20, 2025 | 1:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement