facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो शेयर खरीदने की सोच रहे हैं? जून सेल्स के बाद Eicher, TVS और Bajaj Auto पर ब्रोकरेज की राय जान लीजिएIndian Passport Ranking 2026: भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार, चीन ने लगाई लंबी छलांग; जानिए टॉप पर कौनFintech Stocks: Paytm, PhonePe से लेकर Upstox तक… निवेशकों के लिए क्या हैं बड़े संकेत?शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे मजबूत, डॉलर इंडेक्स भी नरमIndia’s EV Transition: चीन से पीछे, लेकिन दुनिया को चौंका सकता है भारत, EV पर SBI की बड़ी रिपोर्टIndia’s EV Transition: हर महीने 2 लाख से ज्यादा EV बिक रहे, आखिर अचानक क्यों बढ़ी डिमांड?India’s EV Transition: बीते 12 साल में भारत की तेल पर निर्भरता आधी रह गई! SBI रिसर्च ने बताया कैसे हो रहा बड़ा बदलावGold Silver Price Today: सोना फिसला, चांदी चमकी; जानें MCX और Comex के ताजा भावजून में कारों की रिकॉर्ड डिमांड! टैक्स राहत और सस्ती EMI का दिखा असर, बिक्री 24.6% बढ़ीदिल्ली में पेट्रोल-डीजल कारों पर लगेगी लगाम? EV Policy 2.0 ने ऑटो कंपनियों की बढ़ाई टेंशन

Vedanta demerger: 20 लाख शेयरधारकों को क्या होगा फायदा? समझें पूरा असर

Advertisement

Vedanta Demerger: चार नई कंपनियों के शेयर मिलेंगे, जून तक लिस्टिंग की उम्मीद

Last Updated- May 05, 2026 | 10:37 AM IST
Vedanta Demerger
File Image

Vedanta Demerger का असर शेयरधारकों पर: वेदांता के शेयरों की कीमत कंपनी के पांच हिस्सों में डीमर्जर के बाद एडजस्ट हो गई है। इस कॉर्पोरेट कदम का सीधा असर कंपनी के 20 लाख से अधिक शेयरधारकों की होल्डिंग पर पड़ा है। आइए समझते हैं कि इस डीमर्जर से शेयरधारकों को क्या फायदा होगा।

शेयर कीमत पर असर

30 अप्रैल को वेदांता के शेयरों में गिरावट देखी गई, क्योंकि यह दिन डीमर्जर के लिए एक्स-डेट था। वेदांता का शेयर 30 अप्रैल को ₹289.50 पर खुला और दिन के दौरान 7.1 प्रतिशत तक गिरकर ₹268.70 के निचले स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, इंट्राडे में यह ₹292 तक भी गया।

डीमर्जर एडजस्टमेंट के बाद शेयर ₹271.50 पर बंद हुआ, जबकि पिछला बंद भाव ₹773.60 था। बीएसई पर यह ₹271.60 पर बंद हुआ।

Vedanta Demerger: शेयरधारकों को क्या मिलेगा?

इस डिमर्जर के अंतर्गत वेदांता के शेयरधारकों को चार नई कंपनियों के शेयर 1:1 अनुपात में मिलेंगे। यानी हर पात्र शेयरधारक को प्रत्येक नई कंपनी का एक-एक शेयर मिलेगा। हालांकि, इन चार कंपनियों के शेयर फिलहाल डिमैट खाते में फ्रीज रहेंगे और इनमें ट्रेडिंग की अनुमति नहीं होगी।

यह पढ़ें: Vedanta Demerger: 5 हिस्सों में बंटी वेदांत, म्युचुअल फंड्स ने शुरू की बड़ी रीबैलेंसिंग

Vedanta Demerger के बाद बनी नई कंपनियां

वेदांता से अलग हुई चार नई कंपनियां हैं

  • वेदांता एल्युमिनियम मेटल
  • वेदांता पावर
  • वेदांता ऑयल एंड गैस
  • वेदांता आयरन एंड स्टील

वहीं, पैरेंट कंपनी वेदांता लिमिटेड में जिंक/सिल्वर और बेस मेटल का कारोबार रहेगा और इसमें सामान्य रूप से ट्रेडिंग जारी रहेगी। इस तरह अब एक वेदांता शेयरधारक को कुल पांच कंपनियों में बराबर हिस्सेदारी मिलेगी।

नई कंपनियों की लिस्टिंग कब होगी?

एनॉलिस्ट के अनुसार, जैसे ही इन चार कंपनियों की लिस्टिंग होगी, निवेशकों का पोर्टफोलियो सामान्य रूप से एडजस्ट हो जाएगा। वेदांता रिसोर्सेज की सीईओ देशनी नायडू के मुताबिक, कंपनी इस सप्ताह स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए आवेदन करेगी और जून के मध्य तक शेयरों की लिस्टिंग और ट्रेडिंग शुरू होने की उम्मीद है।

यह पढ़ें: Vedanta demerger: ₹820 वैल्यू का दावा! वेदांत डिमर्जर के बाद कितना दम है स्टॉक में?

Vedanta Demerger के बाद शेयर का लक्ष्य

एसबीआई सिक्योरिटीज के फंडामेंटल रिसर्च हेड सनी अग्रवाल ने डीमर्जर के बाद वेदांता लिमिटेड पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। उन्होंने कहा कि जिंक बिजनेस मजबूत कमाई की क्षमता रखता है। खासकर कम उत्पादन लागत और सिल्वर सेगमेंट के बढ़ते कंट्रीब्यूशन के चलते बिजसेन को बूस्ट मिलेगा। उन्होंने वेदांता लिमिटेड के शेयर का मिडियम से लॉन्ग टर्म के लिए फेयर वैल्यू ₹320-₹330 के बीच बताया है।

Advertisement
First Published - May 5, 2026 | 10:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement