facebookmetapixel
DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

जगुआर लैंड रोवर पर साइबर हमले से टाटा मोटर्स को बड़ा झटका, शेयर 4% लुढ़का; आखिर क्या है मामला ?

Tata Motors Share: जगुआर लैंड रोवर (JLR) पर साइबर हमले का असर टाटा मोटर्स पर भी देखने को मिला। कंपनी के शेयर बीएसई पर करीब 4 फीसदी गिर गए।

Last Updated- September 25, 2025 | 11:56 AM IST
Tata Group Stocks

Tata Motors Share Price: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर गुरुवार को अचानक 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। टाटा मोटर्स की सब्सिडायरी कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) पर साइबर अटैक की खबरों के चलते ऑटो स्टॉक में यह गिरावट आई है। टाटा मोटर्स के शेयर शुरूआती कारोबार में बीएसई पर 655.30 रुपये के इंट्रा-डे लो पर आ गए।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) एक गंभीर साइबरअटैक का सामना कर रही है। इस हमले के कारण कंपनी को फाइनेंशियल नुकसान हो सकता है। इससे कंपनी का पिछले वित्त वर्ष के कुल लाभ से भी ज्यादा नुकसान हो सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जगुआर लैंड रोवर को इस साइबरअटैक से लगभग 2 अरब पाउंड का नुकसान हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी के पास इस साइबर अटैक के खिलाफ कोई बीमा कवर नहीं है। इस साइबरअटैक ने कंपनी के ऑपरेशन को बाधित कर दिया है और पहले ही इससे आर्थिक नुकसान हो चुका है।

बंद हुआ प्रोडक्शन

रिपोर्ट के अनुसार, जगुआर लैंड रोवर ने शुरू में 24 सितंबर तक प्रोडक्शन बंद रखा था। इसे साइबरअटैक के कारण 1 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। कंपनी ने अभी तक प्रोडक्शन बंद रहने से हुए आर्थिक नुकसान का आधिकारिक अनुमान नहीं लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को हर सप्ताह लगभग 5 करोड़ पाउंड (6.8 करोड़ डॉलर) का नुकसान हो रहा है। इसके अलावा, कंपनी के लगभग 33,000 कर्मचारियों को घर पर रहने का निर्देश दिया गया है जब तक कि स्थिति सामान्य नहीं हो जाती।

अगर जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) को सच में 2 अरब पाउंड का नुकसान होता है, तो यह कंपनी के पूरे वित्त वर्ष 2025 के प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (1.8 अरब पाउंड) से भी ज्यादा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 25% तक रिटर्न देने को तैयार ये 5 Sugar Stocks, चार्ट में ब्रेकआउट से मुनाफे की उम्मीद

इंश्योरेंस लेने से ठीक पहले हुआ साइबर हमला

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस घटना से पहले जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) साइबर अटैक इंश्योरेंस समझौता हासिल करने में असफल रही थी और इसे लेकर ग्लोबल इंश्योरेंस ब्रोकरेज कंपनी लॉक्टन के साथ बातचीत कर रही थी।

JLR पर अटैक का टाटा मोटर्स पर असर

जगुआर लैंड रोवर (JLR) पर साइबर हमले का असर टाटा मोटर्स पर भी देखने को मिला। कंपनी के शेयर बीएसई पर करीब 4 फीसदी गिर गए। बता दें कि जगुआर लैंड रोवर टाटा मोटर्स के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी की टोटल कमाई में लगभग 70 फीसदी हिस्सेदारी रखती है।

First Published - September 25, 2025 | 11:42 AM IST

संबंधित पोस्ट