facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

Stocks To Buy: ₹780 से ₹2100 तक के टारगेट, आज इन 2 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की BUY की सलाह

Advertisement

Stocks to buy today: बाजार में मौजूदा मूड-माहौल के बीच एंजेल वन में टेक्नीकल और डेरिवेटिव के सीनियर एनालिस्ट ओशो कृष्ण आज 2 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है।

Last Updated- September 01, 2025 | 9:00 AM IST
Smallcap firms

Stocks to buy Today: ट्रंप टैरिफ के बीच भारतीय शेयर बाजार में बेचैनी देखने को मिल रही है। हालांकि, जीएसटी रेशनलाइजेशन की खबरों से कुछ सेक्टर्स ने राहत की सांस भी ली है। बाजार में मौजूदा मूड-माहौल के बीच एंजेल वन में टेक्नीकल और डेरिवेटिव के सीनियर एनालिस्ट ओशो कृष्ण आज 2 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है। इनमें मैरिको और ब्लू स्टार शामिल हैं।

Blue Star: टारगेट प्राइस ₹2,050-2,100| SL: ₹1,790 |

ब्लू स्टार ने पिछले कुछ ट्रेडिंग हफ्तों में मजबूत तेजी दिखाई है और डेली चार्ट पर ‘कप एंड हैंडल’ पैटर्न का ब्रेकआउट देखा गया है। हाल ही में, यह स्टॉक ब्रेकआउट के नेकलाइन तक वापस आया है, जो 200 डे सिंपल मूविंग एवरेज (DSMA) के साथ मेल खा रहा है। यहां से इसमें फिर से तेजी आने की संभावना है। मोमेंटम इंडिकेटर्स की सकारात्मक क्रॉसओवर के साथ ईएमए (EMA) में फेवरेबल अलाइनमेंट और हालिया समय में सुपर ट्रेंड का फेवरेबल संकेत यह दर्शाते हैं कि आने वाले समय में स्टॉक में मजबूती बनी रह सकती है। इसलिए हम ब्लू स्टार को ₹1,880-1,870 के आसपास ‘खरीदने’ की सिफारिश करते हैं।

यह भी पढ़ें: Stocks To Watch Today: Reliance, Adani Power, ONGC समेत आज इन शेयरों पर रहेगा फोकस

Marico: टारगेट प्राइस ₹770-780| SL: ₹685 |

हाल के समय में मैरिको ने एक रिट्रेसमेंट देखा है। इसके बाद डेली चार्ट स्ट्रक्चर पर एक मल्टी-वीक ब्रेकआउट दर्ज किया गया है। यह स्टॉक फिलहाल अपनी 20 डे ईएमए (DEMA) के थोड़ा ऊपर बना हुआ है। इससे इसमें तेजी का रुझान नजर आ रहा है। इसके अलावा, डेली चार्ट पर इसने हायर लो (Higher Low) का फॉर्मेशन दिखाया है और टेक्नीकल चार्ट पर पॉजिटिव क्रॉसओवर भी देखने को मिला है। इससे तेजी की धारणा और मजबूत होती है। इंडिकेटर के मोर्चे पर भी, 14-पैरियड का आरएसआई (RSI) सकारात्मक क्रॉसओवर के करीब है और रिस्क-रिवार्ड के दृष्टिकोण से यह स्टॉक शॉर्ट से मीडियम टर्म के नजरिए से एक फेवरेबल सेटअप में दिखाई दे रहा है।

(डिस्क्लेमर: ओशो कृष्ण एंजेल वन में टेक्नीकल और डेरिवेटिव के सीनियर एनालिस्ट हैं। व्यक्त विचार उनके अपने हैं।)

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement