facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Stock Market wrap-up: आईटी स्टॉक्स का 10 माह में सबसे खराब प्रदर्शन, निवेशकों के ₹2.5 लाख करोड़ डूबे; सेसेंक्स-निफ्टी 1% टूटे

Advertisement

महंगाई के आंकड़ों, कमजोर ग्लोबल संकेतों और दिसंबर तिमाही (Q3FY25) के नतीजों को लेकर चिंता की वजह से बाजार में इस सप्ताह बिकवाली हावी रही।

Last Updated- January 17, 2025 | 4:44 PM IST
Share Market

Stock Market Wrapup: घरेलू शेयर बाजारों के लिए लगातार दूसरा हफ्ता मुश्किल भरा रहा। इस सप्ताह (13 जनवरी-17 जनवरी) तीन ट्रेडिंग सेशन में तेजी के बावजूद दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लगभग 1% गिर गए। सेंसेक्स के लिए यह हफ्ता दवाब भरा रहा और इंडेक्स 760 अंक टूट गया। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 77,378 के स्तर पर बंद हुआ था जबकि इस हफ्ते यह 76,619 पर क्लोज हुआ। इस हिसाब से पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स में 740 अंक की गिरावट आई है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (निफ्टी50) इस वीक (13 जनवरी-17 जनवरी) 228 अंक गिरकर बंद हुआ। पिछले सप्ताह निफ़्टी 23,431 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि इस हफ्ते यह 23,203 पर बंद हुआ, जो 228 अंक की गिरावट दर्शाता है।

इस हफ्ते निवेशकों को ₹2.5 लाख करोड़ का नुकसान

इस सप्ताह बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को 245,044 करोड़ रुपये की चपत लगी है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप शुक्रवार (10 जनवरी) को 431,16,659 करोड़ रुपये था। इस शुक्रवार (17 जनवरी) को यह घटकर 428,71,615 करोड़ रुपये रह गया। इस हिसाब से कंपनियों का मार्केट कैप (Mcap) 2.45 लाख करोड़ रुपये घटा है।

आईटी स्टॉक्स के लिए 10 माह सबसे खराब सप्ताह

आईटी शेयरों में 5.8% की गिरावट दर्ज की गई, जो 10 महीनों में सबसे खराब सप्ताह रहा। देश की नंबर 2 और नंबर 3 आईटी कंपनी इंफोसिस और एचसीएलटेक के शेयर इस सप्ताह क्रमशः 7.7% और 10% गिर गए।

इस हफ्ते इन ट्रिगर पॉइंट्स से बाजार में रहा दबाव

1. महंगाई के आंकड़ों, कमजोर ग्लोबल संकेतों और दिसंबर तिमाही (Q3FY25) के नतीजों को लेकर चिंता की वजह से बाजार में इस सप्ताह बिकवाली हावी रही।

2. वहीं, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्टॉक्स (IT Stocks) में गिरावट इस सप्ताह बाजार को खूब परेशान किया और बाजारों में रिकवरी को सीमित कर दिया।

3. सप्ताह के अंत में वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत और बैंकिंग तथा आईटी स्टॉक्स में बिकवाली के चलते बाजार में बड़ी गिरावट आई।

4. विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला लगातार जारी है। विदेशी निवेशकों ने जनवरी में घरेलू बाजारों से अब तक 6 अरब डॉलर निकाले है। इसकी वजह से बाजार के सेंटीमेंट्स पर नेगेटिव असर पड़ा है। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट ने भी बाजार की चिंता बढ़ा दी है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (रिसर्च) अजित मिश्रा ने कहा, ”बाजार एक और सेशन में अस्थिर रहा। लगातार तीन दिनों की बढ़त के बाद बाजार लगभग आधा प्रतिशत फिसल गया। आईटी और बैंकिंग दिग्गजों की कमाई पर प्रतिक्रिया से प्रेरित शुरुआती कमजोरी ने बेंचमार्क इंडेक्सिस को नीचे खींच लिया। हालांकि, रिलायंस जैसी कंपनियों ने मजबूती दिखाई है। वहीं, आईटीसी और एलटी ने गिरावट को सीमित करने में मदद की।”

शुक्रवार (17 जनवरी) को कैसी रही बाजार की चाल?

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार (17 जनवरी) को 485 अंक लुढकर 76,557 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 76,263 अंक तक फिसल गया। अंत में सेंसेक्स 423 अंक या 0.55% की गिरावट लेकर 76,619 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी बड़ी गिरावट लेकर खुला। कारोबार के दौरान यह 23,100 अंक तक फिसल गया था। हालांकि, अंत में निफ्टी 108 अंक या 0.47 फीसदी की गिरावट लेकर 23,203 पर क्लोज हुआ।

Advertisement
First Published - January 17, 2025 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement