facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

Stock market Update: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1200 अंक टूटा; निफ्टी 23,000 से नीचे फिसला

Advertisement

वोडाफोन आइडिया, ल्यूपिन, एस्ट्राजेनेका फार्मा, बिड़लासॉफ्ट और बर्जर पेंट्स समेत कई अन्य कंपनियां आज अपने तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी।

Last Updated- February 11, 2025 | 3:01 PM IST
Stock Market

Stock Market Update: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार (11 फरवरी) को एक बार गिरावट में खुले। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के टैरिफ को लेकर घोषणाओं के कारण बाजार में बेचैनी देखने को मिल रही है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज मामूली बढ़त लेकर 77,384 पर खुला। हालांकि, कमजोर सेंटीमेंट्स की वजह से कुछ ही देर में यह लाल निशान में फिसल गया। दोपहर 1:35 बजे सेंसेक्स 1122.63 अंक या 1.45% गिरकर 76,189.17 पर कारोबार कर रहा था।

इस तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी मामूली बढ़त के साथ 23,383 पर खुला लेकिन कुछ ही देर में लाल निशान में फिसल गया। दोपहर 1:35 बजे यह 346.40 अंक या 1.48% की गिरावट लेकर 23,035.20 पर चल रहा था।

शेयर बाजार में क्यों आ रही है गिरावट?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सोमवार को अमेरिका में स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के आदेश पर साइन कर दिए। साथ ही और अधिक टैरिफ लगाने की चेतावनी के साथ दुनिया भर के बाजारों में घबराहट पैदा कर दी।

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल?

इससे पहले सोमवार को बाजार में गिरावट रही। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 548.39 अंक या 0.70% की गिरावट लेकर 77,311 पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 178.35 अंक या 0.76% गिरकर 23,381 पर क्लोज हुआ।

Q3 Results today

वोडाफोन आइडिया, ल्यूपिन, एस्ट्राजेनेका फार्मा, बिड़लासॉफ्ट और बर्जर पेंट्स समेत कई अन्य कंपनियां आज अपने तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करेंगी। निवेशक आयशर मोटर्स, नाइका और ग्रासिम इंडस्ट्रीज समेत अन्य कंपनियों की कमाई पर भी प्रतिक्रिया देंगे।

Global markets

वॉल स्ट्रीट की बढ़त के बाद एशियाआई बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुले, क्योंकि निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ अभियान को नजरअंदाज करते दिखे। सोमवार को ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम के अमेरिकी आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका का डाउ जोंस सोमवार को 0.38 फीसदी चढ़ गया। एसएंडपी 500 में 0.67 फीसदी और नैस्डैक में 0.98 फीसदी की तेजी आई।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशकों (FIIs) की घरेलू शेयर बाजारों से बिकवाली लगातार जारी है। 10 फरवरी को एफआईआई ने 2,463.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि डीआईआई ने 1,515.52 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - February 11, 2025 | 8:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement