facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Stock Crash: खराब नतीजों के बाद बुरी तरह फिसला गोल्ड कंपनी का स्टॉक, 20% की गिरावट के बाद लगा लोअर सर्किट

Advertisement

सेन्को गोल्ड के शेयर शुक्रवार को इंट्रा-डे में बीएसई पर 89.35 रुपये या 19.99% गिरकर 357.60 प्रति शेयर पर आ गए। गुरुवार को यह 446.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए थे।

Last Updated- February 14, 2025 | 11:34 AM IST
Buying Gold on Diwali

Senco Gold share price: शेयर बाजार में कमजोर माहौल के बीच गोल्ड बेचने वाली कंपनी के स्टॉक में शुक्रवार (14 फरवरी) को भारी गिरावट देखने को मिली। गोल्ड और डायमंड बनाने और बेचने वाली कंपनी सेन्को गोल्ड लिमिटेड (Senco Gold) के शेयर बीएसई पर 20% गिर गए। इसी के साथ स्टॉक में लोअर सर्कट लग गया। कंपनी के शेयरों में यह बड़ी गिरावट दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजों के चलते आई है।

सेन्को गोल्ड के शेयर शुक्रवार के इंट्रा-डे में बीएसई पर 89.35 रुपये या 19.99 फीसदी गिरकर 357.60 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। कंपनी के शेयर गुरुवार को 446.95 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए थे।

कैसे रहे सेन्को गोल्ड के Q3 नतीजे?

कंपनी की एडजस्टिड इनकम (एबिटा) मार्जिन दिसंबर 2024-25 तिमाही में घटकर 5.1 प्रतिशत हो गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 11 प्रतिशत था। कंपनी ने एबिटा मार्जिन 7 फीसदी और 8 फीसदी के बीच रखने का लक्ष्य रखा था।

कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 69 प्रतिशत घटकर 33.48 करोड़ रुपये रह गया। जबकि Q3FY24 में यह 109.32 करोड़ रुपये था। 57.4 करोड़ रुपये के कस्टम ड्यूटी प्रभाव के कारण दिसंबर तिमाही में कंपनी का एबिटा और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) घटा है।

कंपनी के मैनेजमेंट का मानना ​​है कि कस्टम ड्यूटी में कटौती का पूरा असर 9 महीने के नतीजों पर पहले ही दिख चुका है और वर्तमान मांग को देखते हुए कंपनी 14-15 प्रतिशत ग्रॉस मार्जिन और 7 प्रतिशत-8 प्रतिशत एबिटा मार्जिन देने में सक्षम होगी।

सेन्को गोल्ड शेयर हिस्ट्री

शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले एक महीने में यह 31.61% गिर चुका है। जबकि पिछले छह महीने के दौरान स्टॉक में 35% की गिरावट आई है। वहीं, पिछले एक साल में स्टॉक 6.17% गिरा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 772 रुपये और लो 342.55 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 5,850 करोड़ रुपये है।

क्या करती है सेन्को गोल्ड?

सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स जूलरी प्रोडक्ट्स की एक अच्छी खासी सीरीज पेश करती है। इसमें सोना, हीरा, पोल्की, प्लैटिनम, कुंदन, जड़ाऊ, चांदी के साथ-साथ कीमती और सेमी -प्रिशियस स्टोन शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 11:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement