facebookmetapixel
Advertisement
सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरूपश्चिम एशिया संकट का कारोबार पर सीमित असर: टीवीएस सप्लाई चेनएमटीआई ने यूरोप में दी दस्तक, डच मोबिलिटी कंपनी ऑटोमिकल का अधिग्रहणनोकिया ने भारत में नेतृत्व ढांचा बदला, समर मित्तल और विभा मेहरा को नई जिम्मेदारीनिप्पॉन स्टील इंडिया के सीईओ उम्मेन जून में सेवानिवृत्त होंगेजेएसडब्ल्यू मोटर्स ने दसॉ सिस्टम्स से किया करार, ईवी डिजाइन और उत्पादन को मिलेगी रफ्तार

सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त उछाल, क्या यह तेजी बरकरार रहेगी? जानिए विशेषज्ञों की राय

Advertisement

बाजार धारणा का प्रमुख पैमाना एडीआर गिरावट वाले शेयरों के मुकाबले बढ़त वाले शेयरों की संख्या को ट्रैक करता है।

Last Updated- March 25, 2025 | 11:09 PM IST
Market Cap

पिछले सप्ताह आई तेजी ने बाजार की धारणा को मजबूत बनाया। नवंबर 2024 के बाद पहली बार शेयरों के चढ़ने/गिरने का अनुपात (एडीआर) 1 को पार कर गया।  मार्च में यह अनुपात 1.2 पर पहुंच गया है।  यह जून 2024 के बाद से सबसे अधिक एडीआर है जबकि महीने में अभी करीब एक सप्ताह बाकी है।

बाजार धारणा का प्रमुख पैमाना एडीआर गिरावट वाले शेयरों के मुकाबले बढ़त वाले शेयरों की संख्या को ट्रैक करता है। पिछले सप्ताह की तेजी काफी हद तक सौदेबाजी की को​शिश और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की फिर से लौटने की उम्मीदों से आई थी जिसने सेंसेक्स, निफ्टी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 को कई वर्षों के अपने सर्वा​धिक मजबूत साप्ताहिक लाभ पर पहुंचा दिया। इस बढ़त के बावजूद, तेजी के टिकाऊ होने को लेकर संदेह बना हुआ है। 

स्वतंत्र इक्विटी विश्लेषक अंबरीश बालिगा ने कहा, ‘मौजूदा उछाल अस्थायी तेजी हो सकती है। अप्रैल की शुरुआत में लागू होने वाले जवाबी शुल्क का प्रभाव अनिश्चित बना हुआ है। बाजार एक डबल बॉटम बना सकते हैं, जहां वे निचला स्तर छुएंगे, मजबूत होने से पहले फिर से निचले स्तर तक जाएंगे। यह ऐसी प्रक्रिया है जिसमें तीन महीने या उससे अधिक का समय लग सकता है।’बाजार की चाल पर अनि​श्चितता बने रहने से निवेशक चिंतित बने हुए हैं और बड़े दांव लगाने से पहले स्पष्ट संकेतों का इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisement
First Published - March 25, 2025 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement