facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

आरआईएल, एचयूएल में बिकवाली से सेंसेक्स टूटा

Advertisement

शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 200 अंक से अधिक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

Last Updated- December 09, 2024 | 10:24 PM IST
Stock Market

शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 200 अंक से अधिक के नुकसान के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ऐक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली से बाजार में गिरावट आई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 200.66 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 81,508.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह ऊंचे में 81,783.28 अंक तक गया और नीचे में 81,411.55 अंक तक आया।

उधर, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58.80 अंक यानी 0.24 फीसदी फिसलकर 24,619 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, ऐक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में लार्सन ऐंड टुब्रो, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और पावरग्रिड शामिल हैं।

मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, पिछले हफ्ते की तेजी के बाद निवेशकों के उत्साह में कमी के कारण बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ और यह नीचे आया। छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.46 फीसदी चढ़ा, जबकि मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप 0.32 फीसदी के लाभ में रहा।

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 10:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement