facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

सेबी की फटकार का असर, Ola Electric का शेयर 5% टूटा; भाविश अग्रवाल के इस काम से नाराज हुआ रेगुलेटर

Advertisement

सेबी ने कहा कि इससे उन शर्तों का भी उल्लंघन हुआ कि सभी निवेशकों को समय पर समान रूप से सूचित किया जाना चाहिए।

Last Updated- January 08, 2025 | 10:02 AM IST
Ola Electric plans to set up 10,000 sales and service outlets by the end of 2025 Ola Electric की 2025 के अंत तक 10,000 बिक्री व सेवा आउटलेट स्थापित करने की योजना

Ola Electric Share Price: इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक का शेयर बुधवार को (8 जनवरी) शुरूआती कारोबार में बीएसई पर 5% तक लुढ़क गया। ईवी कंपनी के शेयरों में यह गिरावट मार्किट रेगुलेटर सेबी की फटकार के चलते आई है।

मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) को फटकार लगाई है। रेगुलेटर ने नियमों के उल्लंघनों पर कंपनी को प्रशासनिक चेतावनी लेटर जारी किया है।

ओला इलेक्ट्रिक की रेगुलेटरी फाईलिंग के अनुसार, कंपनी को 7 जनवरी को ईमेल के जरिए सेबी का यह लेटर मिला है। यह लेटर इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी के एक्सचेंजों को सूचित करने से पहले माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी विस्तार योजनाओं का खुलासा करने के चलते मिला है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इस चेतावनी के कारण कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा।

क्या है मामला ?

बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने कॉर्पोरेट एक्शन (Corporate Actions) की बजाय सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी योजनओं का पहले खुलासा कर दिया। लेटर में ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन भावेश को इस संबंध में आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी गई है।

नियमों के अनुसार, सभी खुलासे पहले स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया जाना चाहिए और वो 12 घंटों के भीतर। सेबी ने कहा कि इससे उन शर्तों का भी उल्लंघन हुआ कि सभी निवेशकों को समय पर समान रूप से सूचित किया जाना चाहिए।

सेबी ने लेटर में कहा “…पहले स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचना प्रसारित करने में विफल रहने और इसके बजाय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी घोषणा करने से आप सभी निवेशकों के लिए जानकारी तक समान और समय पर पहुंच प्रदान करने में विफल रहे हैं।”

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 5% तक टूटा

सेबी के इस एक्शन के बाद ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में बुधवार को शुरूआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का शेयर बीएसई पर इंट्रा-डे ट्रेड में 5% तक फिसल गया। सुबह 10 बजे यह 3.53 रुपये या 4.46% गिरकर 75.63 रुपये प्रति शियर के भाव पर कारोबार कर रहा था।

बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 9 अगस्त, 2024 को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के एक हफ्ते के बाद कंपनी के शेयर ऑल टाइम हाई 157.53 रुपये तक पहुंच गए थे। हालांकि, तब से कंपनी के शेयर लगभग 20% गिर चुके हैं।

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 8:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement