facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

ब्रोकरों पर जुर्माने को तर्कसंगत बनाने की तैयारी में सेबी, कॉमन रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी विचार

Advertisement

वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसी कई कार्रवाइयों को गलती से दंड के रूप में बताया जाता है और इससे उन ब्रोकरों पर अनावश्यक आंच आती है जिन पर यह जुर्माना लगाया जाता है।

Last Updated- July 07, 2025 | 9:47 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश वार्ष्णेय ने कहा है कि सेबी मार्केट इंटरमीडियरीज पर लगाए जाने वाले जुर्माने को तर्कसंगत करने की योजना बना रहा है। सीडीएसएल और एनएसडीएल के इन्वेस्टर ऐप पर नया फीचर पेश करने के मौके पर उन्होंने ये बातें कही।

वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसी कई कार्रवाइयों को गलती से दंड के रूप में बताया जाता है और इससे उन ब्रोकरों पर अनावश्यक आंच आती है जिन पर यह जुर्माना लगाया जाता है। सेबी के अधिकारी ने कहा कि इसका पहला चरण जल्द ही हो सकता है। नियामक मार्केट इंस्टिट्यूशंस के साथ भी इस बात पर चर्चा कर रहा है कि क्या कॉमन रिपोर्टिंग पोर्टल मुमकिन है।

वार्ष्णेय ने कहा, ब्रोकरों द्वारा अपने लेनदेन की रिपोर्ट अलग-अलग एक्सचेंजों पर करने के बजाय क्या हम एक कॉमन पोर्टल बना सकते हैं? यह कार्य भी प्रगति पर है और इससे ब्रोकर अपना कारोबार अधिक कुशलतापूर्वक कर सकेंगे। नियामक एक एक्सचेंज को जुर्माना लगाने के लिए अधिकृत करने पर भी विचार कर रहा है।

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement