facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल की महंगाई से पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, बंगाल चुनाव बाद चौथी बार बढ़े तेल के दामMSMEs के लिए कारोबारी जरूरतों के मुताबिक बने कर्ज मॉडल: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणरिकॉर्ड बिक्री और मजबूत मांग से आयशर मोटर्स के नतीजे अनुमान से बेहतरलिस्टेड रीट्स ने चौथी तिमाही में 2,566 करोड़ रुपये से ज्यादा बांटेAI की चुनौती से दबाव में आईटी शेयर, गिरावट के बाद भी सुधार की राह लंबीपश्चिम एशिया संकट की चौतरफा मार: भारतीय कंपनियों की बढ़ी लागत, महंगे होंगे ऑटो, फार्मा और राशनकमोडिटी बाजार पर फिर बढ़ेगा सेबी का फोकस, अहम विभाग फिर से शुरू करने की योजनानेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक बनेगा मेगा कॉरिडोर, UP में कनेक्टिविटी सुधारने को CM योगी का बड़ा प्लाननीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा: NTA ने अतीत से नहीं सीखा सबक, केंद्र और CBI से मांगा जवाबभारत और कनाडा के बीच ऊर्जा के लिए अपार संभावनाएं, व्यापार वार्ता भी तेज 

Pace Digitek IPO की पॉजिटिव लिस्टिंग, ₹227 पर लिस्ट हुए शेयर

Advertisement

Pace Digitek IPO: पेस डिजिटेक ने अपने आईपीओ के जरिए 819.15 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा था। इश्यू के तहत कंपनी ने 3.74 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए थे।

Last Updated- October 06, 2025 | 10:40 AM IST
OnEMI Technology IPO

Pace Digitek Share Price: मल्टी-डिसिप्लिनरी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर पेस डिजिटेक आईपीओ (Pace Digitek IPO) के शेयर सोमवार (6 अक्टूबर) को शेयर बाजारों पर लिस्ट हो गए। पेस डिजिटेक के शेयर बीएसई पर 226.85 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस 219 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले 7.85 रुपये या 3.58 प्रतिशत का प्रीमियम बनता है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयरों की 225 प्रति शेयर पर लिस्टिंग हुई। यह प्राइस बैंड की तुलना में 6 रुपये या 2.74 प्रतिशत का प्रीमियम है।

हालांकि, पेस डिजिटेक (Pace Digitek) की लिस्टिंग ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के अनुमान से कम रही। लिस्टिंग से पहले, कंपनी के अनलिस्टेड शेयर लगभग 231 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। यह इश्यू प्राइस से 12 रुपये या लगभग 5.48 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप का ₹15,511 करोड़ का आईपीओ खुला, निवेशक करें सब्सक्राइब या नहीं?

Pace Digitek IPO Details

पेस डिजिटेक ने अपने आईपीओ के जरिए 819.15 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा था। इश्यू के तहत कंपनी ने 3.74 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए थे। यह इश्यू 208 से 219 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में उपलब्ध था और लॉट साइज 68 शेयरों का था। सब्सक्रिप्शन विंडो 26 सितंबर से 30 सितंबर तक खुली थी।

इस पब्लिक इश्यू को अच्छा रिस्पांस मिला और यह 1.59 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ। पेस डिजिटेक के शेयरों के अलॉटमेंट का प्रोसेस 1 अक्टूबर को पूरा हुआ और इश्यू प्राइस 219 रुपये प्रति शेयर तय किया गया।

यह भी पढ़ें:  Canara Robeco IPO: प्राइस बैंड ₹253-266 हुआ तय, जानें सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग की तारीख

कंपनी ने अपने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) में बताया है कि आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। MUFG Intime India ने इस इश्यू के रजिस्ट्रार के रूप में कार्य किया, जबकि Unistone Capital इस इश्यू की एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर रही।

Advertisement
First Published - October 6, 2025 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement