facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

4 दिन में 60% चढ़ गया फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर, आज 16% भागा; ₹100 से भी कम है स्टॉक प्राइस

Advertisement

Coromandel International NACL में 53% हिस्सेदारी खरीद रही है। यह डील 820 करोड़ रुपये में 76.7 रुपये प्रति शेयर की दर से मौजूदा प्रमोटर KLR Products Limited से की जा रही है।

Last Updated- March 17, 2025 | 1:08 PM IST
Medanta Stock

NACL Share Price: NACL इंडस्ट्रीज (NACL) के शेयर सोमवार को बीएसई पर 16% उछलकर 107.40 रुपये के 52 वीक के हाई लेवल पर पहुंच गए। भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम के बीच पिछले चार ट्रेडिंग सेशन में कंपनी के शेयरों में 60% की तेजी आई है।

कंपनी के शेयरों में यह उछाल तब आया जब Coromandel International ने 12 मार्च 2025 को घोषणा की कि उसने NACL में नियंत्रित हिस्सेदारी (controlling stake) खरीदने के लिए एक निश्चित समझौते (definitive agreement) पर साइन किए हैं।

मार्च के महीने में अब तक NACL के शेयरों में 99% की बढ़ोतरी हो चुकी है। यह 28 फरवरी 2024 को 54 रुपये पर थे। आज NSE और BSE पर कुल मिलाकर 1.04 करोड़ इक्विटी शेयरों का कारोबार हुआ। इससे ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग दोगुना हो गया।

इस बीच, Coromandel International के शेयरों में भी तेजी देखी गई। सोमवार को शेयर 6% बढ़कर 1,907.80 रुपये पर पहुंच गया। पिछले तीन दिनों में इसमें कुल 12% की बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले 6 जनवरी 2025 को इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,977.10 रुपये था।

Coromandel का NACL में अधिग्रहण सौदा

Coromandel International NACL में 53% हिस्सेदारी खरीद रही है। यह डील 820 करोड़ रुपये में 76.7 रुपये प्रति शेयर की दर से मौजूदा प्रमोटर KLR Products Limited से की जा रही है। इसके अलावा कंपनी ने सेबी (SEBI) के अधिग्रहण नियमों के तहत पब्लिक शेयरधारकों के लिए 26% तक की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर भी दिया है।

यह सौदा रेगुलेटरी मंजूरी (regulatory approvals) के अधीन है और अगले कुछ महीनों में पूरा होने की संभावना है। इस अधिग्रहण से NACL को मजबूत कारोबारी समर्थन मिलेगा। जबकि Coromandel की कृषि-रसायन (agrochemicals) सेक्टर में पकड़ और मजबूत होगी।

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 1:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement