facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

₹117 के PSU Bank Stock में कमाई का मौका, 32% करेक्शन के बाद Motilal Oswal ने दी BUY की सलाह

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल ने अच्छे रेवेन्यू को देखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है।

Last Updated- February 25, 2025 | 3:27 PM IST
Bank stock

Stock to buy: घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार (25 फरवरी) को रिकवरी देखने को मिल रही है। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी50 पिछले कई दिनों से जारी गिरावट के बाद आज रिकवरी के मोड़ में है। हालांकि, विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली और अमेरिका के टैरिफ वॉर को लेकर बाजार में घबराहट का माहौल है।

बाजार में कमजोर सेंटीमेंट्स के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UNBK) को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी रेटिंग बरकरार रखते हुए 135 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Union Bank of India: टारगेट प्राइस ₹135| रेटिंग BUY| अपसाइड 15%|

मोतीलाल ओसवाल ने अच्छे रेवेन्यू को देखते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। साथ ही स्टॉक पर 135 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह से शेयर लॉन्ग टर्म में 15% का अपसाइड दिखा सकता है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का शेयर सोमवार को 117 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।

स्टॉक की परफॉर्मेंस पर नजर डाले तो यह अपने ऑल टाइम हाई 172 रुपए से 32% हो चुका है। हालांकि, पिछले एक महीने में यह 9% चढ़ चुका है जबकि पिछले एक साल की तुलना में लगभग 20% नीचे चल रहा है। स्टॉक ने पिछले दो साल में 74.42%, तीन साल में 191.65% और पांच साल में 177.79% का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 172.45 रुपये और 52 वीक लो 100.75 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का मार्केट कैप 89,275 करोड़ रुपये है।

ब्रोकरेज ने क्यों दी खरीदने की सलाह?

मोतीलाल ओसवाल के अनुसार, बैंक अच्छे रेवेन्यू और नियंत्रित प्रावधानों के कारण कमाई के साथ अच्छे प्रदर्शन की रिपोर्ट कर रहा है। ताजा फिसलन नियंत्रण में रही है, जिसके परिणामस्वरूप स्वस्थ सुधार और उन्नयन के साथ एसेट क्वालिटी रेश्यो में सुधार हुआ है।

ब्रोकरेज ने कहा कि कम क्रेडिट लागत और रिस्ट्रक्चरिंग एसेट क्वालिटी पर बेहतर आउटलुक दे रहा है। खुदरा, कृषि और एमएसएमई ऋण सेगमेंट में अच्छी वृद्धि के कारण लोन ग्रोथ 11% रहने की उम्मीद है। हमारा अनुमान है कि FY25-27E में लोन 10% की दर से बढ़ेगा। FY26E तक RoA/RoE 1.1%/15.5% रह सकता है। हम 135 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी खरीद रेटिंग दोहराते हैं।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 25, 2025 | 3:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement