facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछलीCoding Agents का बढ़ता जलवा, क्या अब इंजीनियरों की जरूरत होगी खत्म? Datadog CTO ने बताया AI का असली असरमॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिमसरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर! SBI अकेले करेगा 10 अरब डॉलर का इंतजामMSME को अब पैसे के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार? नया कानून बदलेगा नियमसहकारी समितियों के लिए बदलेंगे नियम! NCDC को मिल सकती हैं नई ताकतेंचीन-पाकिस्तान सीमा के पास Solar-Wind प्रोजेक्ट पर रोक! सरकार ने बनाए नए नियमदवाओं की MRP पर लग सकती है नई लगाम, सरकार जांच रही ट्रेड मार्जिन का फॉर्मूलाIndia Investment: वैश्विक तनाव के बीच भारत में ₹26.75 लाख करोड़ निवेश का ऐलान, 56% पैसा IT और AI सेक्टर मेंSignature Global का बड़ा दांव! Delhi-NCR से बाहर 150 एकड़ तक की जमीन पर नजर, ₹15,000 करोड़ के लॉन्च का प्लान

Stock Split: आने वाले हफ्ते में दो कंपनियां करने जा रही हैं स्टॉक स्प्लिट, छोटे निवेशकों को होगा फायदा

Advertisement

स्टॉक स्प्लिट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि शेयर की कीमत बंटने के बाद छोटी हो जाती है। इससे नए और छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो जाता है

Last Updated- November 29, 2025 | 2:43 PM IST
Stock Split
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अगले हफ्ते शेयर मार्केट में दो कंपनियां अपने स्टॉक स्प्लिट को लेकर सुर्खियों में रहने वाली हैं। Mini Diamonds India Ltd और Computer Age Management Services Ltd (CAMS) ने अपने-अपने स्टॉक स्प्लिट की तारीखें तय कर दी हैं। जो निवेशक इन तारीखों से पहले तक शेयर होल्ड करेंगे, वे इस कॉर्पोरेट ऐक्शन का पूरा फायदा उठा सकेंगे। बता दें कि स्टॉक स्प्लिट आमतौर पर शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ाने और छोटे निवेशकों के लिए शेयर को किफायती बनाने के लिए किया जाता है।

लैब-ग्रोन डायमंड और ज्वेलरी बनाने और प्रोसेसिंग का काम करने वाली कंपनी Mini Diamonds India Ltd का सिक्योरिटी कोड 523373 है। कंपनी ने 2 दिसंबर 2025 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों घोषित की हैं। कंपनी अपने स्टॉक का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये में करने जा रही है। इसका मतलब है कि निवेशकों के पास जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या बढ़ जाएगी, लेकिन कुल वैल्यू वही रहेगी। आम तौर पर स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर की कीमत भी उसके अनुपात में गिरती है, जिससे नए निवेशकों के लिए इस स्टॉक में एंट्री आसान हो जाती है।

दूसरी तरफ, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर एजेंसी CAMS यानी Computer Age Management Services Ltd भी इसी हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। इसका कंपनी का सिक्योरिटी कोड 543232 है। कंपनी ने 5 दिसंबर 2025 को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों तय की हैं। CAMS भी अपने शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये करने वाली है। CAMS का शेयर पहले से ही निवेशकों के बीच लोकप्रिय है क्योंकि यह म्यूचुअल फंड सर्विसिंग इंडस्ट्री में एक बड़ी और भरोसेमंद कंपनी मानी जाती है। स्टॉक स्प्लिट के बाद इसके शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read: इस साल आईपीओ से पूंजी जुटाने का बनेगा नया रिकॉर्ड, 93 फर्मों से ₹1.6 लाख करोड़ जुटाने की उम्मीद

स्टॉक स्प्लिट से क्या मिलता है निवेशकों को फायदा?

स्टॉक स्प्लिट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि शेयर की कीमत बंटने के बाद छोटी हो जाती है। इससे नए और छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो जाता है। कंपनियां अक्सर तब स्टॉक स्प्लिट करती हैं जब उनका शेयर प्राइस काफी ऊपर पहुंच जाता है और नए निवेशकों के लिए उसमें निवेश करना मुश्किल होने लगता है। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के कुल मार्केट कैप में कोई बदलाव नहीं होता।

Mini Diamonds और CAMS दोनों ने एक ही अनुपात से शेयर स्प्लिट करने का फैसला लिया है। इससे दोनों कंपनियों के स्टॉक में लिक्विडिटी बढ़ने की संभावना है। आमतौर पर स्टॉक स्प्लिट के बाद कुछ समय के लिए शेयर में तेजी देखी जाती है क्योंकि छोटे निवेशक भी उसमें एक्टिव हो जाते हैं।

मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाला सप्ताह स्टॉक स्प्लिट चाहने वाले निवेशकों के लिए अहम रहने वाला है। Mini Diamonds और CAMS दोनों के शेयरों में एक्स-डेट से पहले गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि स्प्लिट के बाद शेयरों की कीमत किस दिशा में जाती है और निवेशकों की दिलचस्पी कितनी बढ़ती है।

Advertisement
First Published - November 29, 2025 | 2:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement