facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

पोर्टफोलियों में रख लें ये 6 दमदार शेयर, ब्रोकरेज ने दी है BUY की सलाह; 55 फीसदी तक आ सकता है रिटर्न

Advertisement

Top 6 Stocks to Buy: ब्रोकरेज रिसर्च फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) ने अपने फंडामेंटल पिक में 6 दमदार स्टॉक्स चुने हैं।

Last Updated- January 04, 2025 | 4:29 PM IST
stocks to buy today
Representational Image

Top 6 Fundamental Stocks Pick: नए साल के पहले कारोबरी हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (3 जनवरी) को बाजार बड़ी गिरावट में बंद हुए। प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त में खुलने के बाद लाल रंग में ही रहे। बाजार में इस उठापटक के बीच पोर्टफोलियो में लंबी अव​धि के नजरिए से चुन​िंदा शेयर अच्छा मुनाफा बना सकते हैं।

ब्रोकरेज रिसर्च फर्म मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset Sharekhan) मजबूत फंडामेंटल वाले 6 दमदार शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही अगले 12 महीने से ज्यादा के टाइमफ्रेम के लिए टारगेट दिया है। इन शेयरों में Oberoi Realty, VBL, Godrej Consumer, Radico Khaitan, ICICI Bank, Ramkrishna Forgings शामिल हैं। इनमें निवेशकों को 50 फीसदी तक ​का रिटर्न मिल सकता है।

Oberoi Realty

Oberoi Realty पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है। स्टॉक पर टारगेट प्राइस 2694 रुपये रखा है। 3 जनवरी 2025 को स्टॉक 2250 पर बंद हुआ था। इस भाव से निवेशकों को अगले एक साल में 20 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है। बीते एक साल में यह शेयर निवेशकों को 55 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है।

VBL

VBL पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 750 रुपये है। स्टॉक 3 जनवरी 2025 को 651 रुपये पर था। निवेशकों को इस शेयर में 15 फीसदी ​रिटर्न अगले एक साल में मिल सकता है। पिछले एक साल में इस शेयर का रिटर्न सपाट करीब 33 फीसदी है।

Godrej Consumer

Godrej Consumer पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह बनाए रखी है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1675 रुपये है। 3 जनवरी 2025 को स्टॉक का भाव 1115 रुपये पर था। इस तरह शेयर आगे करीब 50 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है। इस शेयर का सालभर में 4 फीसदी निगेटिव रिटर्न रहा है।

Radico Khaitan

ब्रोकरेज ने Radico Khaitan में खरीदारी की रेटिंग बनाए रखी है। स्टॉक का टारगेट प्राइस 2996 रुपये प्रति शेयर रखा है। 3 जनवरी 2025 को स्टॉक 2579 पर सेटल हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक 16 फीसदी का रिटर्न जेनरेट कर सकता है। बीते एक साल का रिटर्न 55 फीसदी रहा है।

ICICI Bank

ICICI Bank पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 1550 रुपये है। 3 जनवरी 2025 को स्टॉक 1265 रुपये पर था। यहां से शेयर अगले एक साल में 22 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है। बीते एक साल में इस शेयर का करीब 28 फीसदी रिटर्न रहा है।

Ramkrishna Forgings

Ramkrishna Forgings पर ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 1111 रुपये है। 3 जनवरी 2025 को स्टॉक 916 रुपये पर था। यहां से शेयर अगले एक साल में 21 फीसदी का अपसाइड दिखा सकता है। बीते एक साल में इस शेयर का करीब 28 फीसदी रिटर्न रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 4, 2025 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement