facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकार

₹60 टच करेगा ये Healthcare IT Stocks! नतीजों के दम पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा- खरीद कर रख लें

Advertisement

Healthcare IT Stocks: बेहतर आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने इस स्मॉलकैप आईटी स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है।

Last Updated- May 16, 2025 | 5:08 PM IST
stocks to buy
Stock Market

Healthcare IT Stocks: उतार-चढ़ाव के बीच हफ्ते के आ​खिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (16 मई ) को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बाजार की इस गिरावट में भी हेल्थकेयर को आईटी सॉल्यूशंस देने वाली स्मालकैप कंपनी सेगिलिटी इंडिया (Sagility India) के स्टॉक्स में 4 फीसदी से ज्यादा की जोरदार तेजी देखने का मिली। कंपनी के दमदार Q4 नतीजों का असर स्टॉक पर देखने को मिला। बेहतर आउटलुक को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने इस स्मॉलकैप आईटी स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही टारगेट प्राइस में 7 फीसदी से ज्यादा का इजाफा किया है।

Sagility India: ₹60 अगला टारगेट

ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने Sagility India पर BUY रेटिंग बनाए रखी है। साथ ही टारगेट प्राइस 56 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। 16 मई 2025 को स्टॉक का भाव 46.77 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे करीब 29 फीसदी का तगड़ा रिटर्न देखने को मिल सकता है। बीते एक महीने में स्टॉक 15 फीसदी और करीब 6 महीने में 65 फीसदी का तगड़ा रिटर्न शेयरधारकों को दे चुका है।

ये भी पढ़ें… Q4 में तगड़ी कमाई के बाद ब्रोकरेज बोले – खरीद लो ये 3 Pharma Stocks! 34% तक जबरदस्त रिटर्न का अनुमान

Sagility India: क्या है ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी की Sagility India ने Q4FY25 में 5.8% तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) डॉलर में रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है, जिसमें ऑर्गेनिक ग्रोथ 0.7% रही। यह प्रदर्शन ब्रोकरेज के अनुमान से थोड़ा बेहतर रहा। कंपनी ने FY25 के लिए मिड-टीन्स ग्रोथ का लक्ष्य भी हासिल किया है, और 15% सालाना (YoY) USD ग्रोथ दर्ज की है।

चौथी तिमाह में कंपनी को H2 के लिए ओपन एनरोलमेंट आधारित सकारात्मक सीजनलिटी इम्पैक्ट, BroadPath से दो महीने का रेवेन्यू और BroadPath के जरिए क्रॉस-सेलिंग में अच्छी रफ्तार रही। कंपनी के डेट में अच्छी खासी कमी आई है। FY25 में ₹817 करोड़ तक घटा है। एडजस्टेड मार्जिन FY25 में 25.7% रहा, जो करीब 143 बेसिस पॉइंट्स की ग्रोथ को दर्शाता है। क्लाइंट काउंट FY24 के 44 से बढ़कर FY25 में 75 हो गया। यह मजबूत कस्टमर बेस को दिखाता है।

ये भी पढ़ें… Tata Stocks Dividend 2025: Q4 नतीजों में टाटा की 10 कंपनियों ने किया डिविडेंड ऐलान, कब मिलेगा पैसा?

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, FY26 में राजस्व और मार्जिन गाइडेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अमेरिका में संभावित Medicaid खर्च में कटौती की चिंताओं के बीच यह स्थिरता निवेशकों के लिए पॉ​जिटिव संकेत देती है।

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइरज से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - May 16, 2025 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement