facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

बाजार में तबाही के बावजूद चट्टान की तरह खड़ा बैंक शेयर, 3% की आई तेजी; जानें क्यों उछला

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ के एलान के बाद भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार (4 अप्रैल) को लगातार दूसरे दिन तगड़ी गिरावट आई।

Last Updated- April 04, 2025 | 3:34 PM IST
Bank Share

Stock Market: वैश्विक अनिश्चितताओं, ट्रंप टैरिफ (Trump Tariffs) और बाजार में जारी उतार-चढ़ाव (Market Volatility) के बीच निवेशकों में घबराहट का माहौल है। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1000 से ज्यादा अंक गिर गया। निफ्टी-50 भी 23 हजार के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। निफ्टी के प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स आईटी, फार्मा, मेटल, ऑटो, रियल्टी, ऑयल एंड गैस हेल्थकेयर में भारी बिकवाली दिखाई दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ के एलान के बाद भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार (4 अप्रैल) को लगातार दूसरे दिन तगड़ी गिरावट आई।

एक तरफ जहां बाजार में ट्रंप टैरिफ की वजह से बड़ी गिरावट आई है। तो दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। प्राइवेट सेक्टर बैंक के शेयर आज कारोबार के दौरान 3% तक चढ़ गया। शेयरों में इस तेजी की वजह चौथी तिमाही (Q4) की बिजनेस अपडेट को माना जा रहा है।

3% तक चढ़ा एचडीएफसी बैंक का शेयर

एचडीएफसी बैंक के शेयर आज यानी शुक्रवार को मजबूती के साथ 1808 रुपये पर खुले। दिन के कारोबार के दौरान बैंक के शेयर 2.7 फीसदी चढ़कर 1842.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए थे। हालांकि, बाद में बैंक के शेयरों में थोड़ी नरमी देखने को मिली। बाजार बंद होने से पहले बैंक के शेयर बीएसई पर 23.45 रुपये या 1.31% चढ़कर 1817.15 रुपये पर थे।

कैसा रहा एचडीएफसी बैंक का बिजनेस अपडेट?

प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने अपनी चौथी तिमाही (Q4) की बिजनेस अपडेट में बताया कि उसकी डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 14.1% और तिमाही आधार पर 5.9% बढ़कर ₹27.15 लाख करोड़ हो गईं। वहीं, ग्रॉस एडवांसेज सिर्फ 5.4% सालाना और 4% तिमाही आधार पर बढ़कर ₹26.44 लाख करोड़ पहुंचीं।

Advertisement
First Published - April 4, 2025 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement