facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Stocks to Watch: Honasa से लेकर ITI, Godrej Ind और Muthoot Finance तक, आज इन स्टॉक्स पर रखें फोकस; दिख सकता है एक्शन

Advertisement

आईटीआई लिमिटेड, केआईओसीएल, मणप्पुरम फाइनेंस, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉनकॉर्ड बायोटेक और अन्य अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगी।

Last Updated- February 13, 2025 | 8:44 AM IST
Stocks TO Watch today

Stocks to Watch on February 13, 2025: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को सपाट रह सकती है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 7:50 बजे 1.65 अंक चढ़कर 23,138.5 पर लगभग सपाट ट्रेड कर रहा था।

अपने पिछले सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी लगातार छठे कारोबारी दिन गिरावट में रहे। हालांकि, बाजार बंद होने तक थोड़ा संभल गए। बीएसई सेंसेक्स 122.52 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,171.08 पर और निफ्टी 50 26.55 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,045.25 पर बंद हुआ।

आज इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

Q3 रिजल्ट्स

हिंडाल्को, आईटीआई लिमिटेड, केआईओसीएल, मणप्पुरम फाइनेंस, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉनकॉर्ड बायोटेक और अन्य अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान करेंगी।

Godrej Industries: कंपनी का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट एक साल पहले के 106 करोड़ रुपये की तुलना में 77 प्रतिशत बढ़कर 188 करोड़ रुपये हो गया।

IIFL Finance: दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा एक साल पहले के 490.44 करोड़ रुपये की तुलना में 40.7 करोड़ रुपये रहा। इसमें सालाना आधार पर 92 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Bharat Forge: ऑटो कंपोनेंट प्रमुख का तीसरी तिमाही में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 16.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 212.78 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 254.45 करोड़ रुपये था।

Muthoot Finance: दिसंबर तिमाही में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) का मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 1,392 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,145 करोड़ रुपये था।

Natco Pharma: कंपनी का Q3FY25 में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 37 प्रतिशत घटकर 133 करोड़ रुपये रह गया। जबकि एक साल पहले यह 213 करोड़ रुपये था।

GE Power: कंपनी को तीसरी तिमाही में 18.5 करोड़ रुपये का कंसोलिडेट घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले की अवधि में कंपनी को 37 लाख रुपये का मुनाफा हुआ था।

Vodafone Idea:रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूरसंचार विभाग (DoT) ने कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) से 6,090 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी की मांग की है।

ONGC/NTPC Green:तेल और प्राकृतिक गैस निगम और एनटीपीसी ग्रीन ने अपने जॉइंट वेंचर के जरिए बेंगलुरु स्थित अयाना रिन्यूएबल पावर प्राइवेट लिमिटेड में 19,500 करोड़ रुपये में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

Adani group stocks:रिपोर्टों के अनुसार, समूह ने ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्वींसलैंड में स्थित अपनी कोयला बंदरगाह इकाई के लिए लगभग $330 मिलियन ($207 मिलियन) के प्राइवेट ऋण पर समझौता किया है।

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 8:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement