facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

FM सीतारमण ने ‘पीएम धन धान्य कृषि योजना’ का किया ऐलान, एग्री स्टॉक्स के लगे पंख; 16% तक चढ़े शेयर

Advertisement

कावेरी सीड, धानुका एग्री, नाथ बायो-जीन, फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर, राष्ट्रीय केमिकल्स, रैलिस और एग्री-टेक (इंडिया) लिमिटेड के शेयर 16% तक चढ़ गए।

Last Updated- February 01, 2025 | 11:52 AM IST
Budget 2025

Agri Stocks: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को ‘प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना’ (PM Dhan-Dhanya Yojana) का ऐलान किया। इस योजना के तहत कम पैदावार, मॉडर्न फसल गहनता और एवरेज से कम ऋण मानदंडों वाले 100 जिलों को शामिल किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने अपना लगातार आठवां बजट पेश करते हुए कहा कि इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं, महिलाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए ग्रामीण समृद्धि व लचीला कार्यक्रम शुरू करेगी। सरकार दालों में आत्मनिर्भरता के लिए छह साल का कार्यक्रम भी शुरू करेगी, जिसमें तुअर, उड़द और मसूर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सीतारमण की इस घोषणा के बाद कृषि से जुड़े शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कावेरी सीड, धानुका एग्री, नाथ बायो-जीन, फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर, राष्ट्रीय केमिकल्स, रैलिस और एग्री-टेक (इंडिया) लिमिटेड के शेयर 16% तक चढ़ गए।

इन एग्री स्टॉक्स में तेजी

कावेरी सीड 13%

धानुका एग्री 5.1%

नाथ बायो-जीन के 9%

फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर 5%

राष्ट्रीय केमिकल्स 4%

रैलिस 4%

एग्री-टेक (इंडिया) लिमिटेड 16%

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement