facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

नेवी के लिए वॉरशिप बनाती है ये कंपनी, तीन दिन में 26% उछल गया शेयर; Q4 में 119% बढ़ा मुनाफा

Advertisement

Defence Stock: यह कंपनी इंडियन नेवी (Indian Navy) और इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए वॉरशिप और पेट्रोलिंग जहाज समेत कमर्शियल और अन्य तरह के जहाज भी बनाती है।

Last Updated- May 14, 2025 | 1:13 PM IST
Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd

Defence Stock: सरकारी डिफेन्स कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd) के शेयरों में बुधवार (14 मई) को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर बीएसई 18.25 प्रतिशत उछलकर 2,264.65 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गए। दोपहर 12:30 बजे तक कंपनी के शेयर अपने दिन के हाई लेवल से कुछ फिसले और 16.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 2230 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 81,351.93 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

बता दें कि गार्डन रीच शिपबिल्डर्स इंडियन नेवी (Indian Navy) और इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए वॉरशिप और पेट्रोलिंग जहाज समेत कमर्शियल और अन्य तरह के जहाज भी बनाती है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली जहाज मेन्यूफेक्चरिंग कंपनी है। कोलकाता में मुख्यालय वाली गार्डन रीच शिपबिल्डर्स भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Also Read: ₹177 तक जाएगा Tata Group का मेटल स्टॉक! Q4 में दोगुना हो गया मुनाफा, ब्रोकरेज ने दांव लगाने की दी सलाह

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स शेयर में तेजी की वजह ?

सरकारी डिफेन्स कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd) के शेयरों में यह तेजी मार्च तिमाही में मुनाफे में जोरदार वृद्धि के साथ डिविडेंड की घोषणा के चलते आई है। कंपनी का जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 118.9 प्रतिशत उछलकर 244 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 112 करोड़ रुपये था। साथ ही सरकार की तरफ से 54,000 करोड़ के ऑर्डर को मंजूरी देने से भी निवेशकों को पॉजिटिव सेंटीमेंट मिले है।

तीन दिन में 25% उछल गया स्टॉक

इस हालिया तेजी के साथ गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के शेयर पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में 25 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 1,795 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए थे। जबकि आज यह 2264.65 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। इस तरह शेयर में पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में 26 फीसदी का उछाल आया है।

Also Read: मल्टीबैगर Power Stock पर मोतीलाल ओसवाल बुलिश, कहा- खरीद लें, ₹58 का शेयर जाएगा ₹75 तक

Q4 में 119% बढ़ा मुनाफा

कंपनी का जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 118.9 प्रतिशत उछलकर 244 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 112 करोड़ रुपये था। वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 61.% बढ़कर 1,642 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 1,015.7 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड ने वृत्त वर्ष 2024-25 के लिए 4.90 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है।

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 1:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement