facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार की फ्लैट क्लोजिंग, सेंसेक्स 28 अंक टूटा; निफ्टी 22,933 पर बंद

Advertisement

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (Bse Sensex today) गिरावट लेकर 75,787 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 75,581 अंक तक फिसल गया था।

Last Updated- February 19, 2025 | 4:18 PM IST
stock market today

Stock Market Closing Bell: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार (19 फरवरी) को लाल और हरे निशान में झूलने के बाद मामूली गिरावट लेते हुए लगभग सपाट बंद हुए।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने मंगलवार को देश में ऑटो और फार्मा इंपोर्ट पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप की इस घोषणा के बाद फार्मा और आईटी स्टॉक्स गिर गया। इस वजह से हैवी वेटेज वाले फाइनेंशियल स्टॉक्स में तेजी का बाजार को फायदा नहीं मिल सका। ट्रंप ने सेमीकंडक्टर चिप पर भी 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नए टैरिफ 2 अप्रैल से लागू हो जाएंगे।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज (Bse Sensex today) गिरावट लेकर 75,787 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 75,581 अंक तक फिसल गया था। अंत में सेंसेक्स 28.21 अंक या 0.04% की गिरावट लेकर 75,939.18 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी गिरावट में ओपन हुआ। कारोबार के दौरान यह 23,049 अंक के हाई और 22,814 अंक के लो लेवल तक चला गया था। अंत में यह 12.40 अंक या 0.05% गिरकर 22,932 पर क्लोज हुआ।

टॉप लूजर्स

आईटी स्टॉक्स पर आज दबाव देखना को मिला। टीसीएस का शेयर सबसे ज्यादा 2.28% गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

ब्रोडर मार्केट में आज आई तेजी

ब्रोडर इंडेक्स स्मॉलकैप और मिडकैप में आज 2.4% और 1.6% की वृद्धि हुई। हालांकि, इंडेक्स सितंबर और दिसंबर में अपने ऑल टाइम हाई लेवल से अभी भी क्रमशः 21.25% और 17.1% नीचे कारोबार कर रहे हैं।

मंगलवार को कैसी थी बाजार की चाल?

उच्च स्तर पर मुनाफावसूली के बीच एक दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए। बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लगातार दूसरे दिन तेजी से निचले स्तर पर बंद हुए।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को 75,531 के निचले स्तर को छूने के बाद 29 अंक गिरकर 75,967 पर बंद हुआ। इसी तरह, 50 शेयरों वाला निफ्टी 14 अंक गिरकर 22,945 पर बंद हुआ। यह 22,801 के निचले स्तर पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement