facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Ambuja Cements Q4 result: मार्च तिमाही में मुनाफा 9% घटा, निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा

Advertisement

अम्बुजा सीमेंट्स के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर 2 रुपये के डिविडेंड की भी सिफारिश की है।

Last Updated- April 29, 2025 | 4:11 PM IST
Ambuja Cement

Ambuja Cements Q4 result: सीमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने मंगलवार (29 अप्रैल) को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9 फीसदी घटकर 956.27 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 1,050.58 करोड़ रुपये था।

अंबुजा सीमेंट की तरफ से दाखिल एक्सचेंज फाईलिंग के अनुसार, तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा लगभग आधा हो गया है। सितम्बर-दिसंबर 2024-25 तिमाही में कंपनी को 2,115.33 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने बताया कि बीती तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.6 फीसदी बढ़कर 9,802.47 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 8,785.28 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही आधार पर रेवेन्यू 16.5 फीसदी बढ़कर 8,415.31 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का कुल खर्च भी मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8,821.70 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 7,747.41 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर खर्च में 6% का इजाफा हुआ है। यह दिसंबर तिमाही में 8,347.68 करोड़ रुपये था।

अंबुजा सीमेंट डिविडेंड

अम्बुजा सीमेंट्स के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर 2 रुपये के डिविडेंड की भी सिफारिश की है। हालांकि, यह शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन है।

कंपनी के तिमाही नतीजों के जारी होने के बाद अंबुजा सीमेंट्स के शेयरों में 2 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई। मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे बीएसई पर शेयर ₹533 पर कारोबार कर रहे थे।

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement