facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Adani Group का ये स्टॉक 10% से ज्यादा टूटा, OFS एलान के बाद शेयरधारकों ने की ताबड़तोड़ बिकवाली

Advertisement

अदाणी ग्रुप ने पिछले महीने अपनी अधिकांश हिस्सेदारी एक जॉइंट वेंचर पार्टनर को बेचकर अदाणी विल्मर से बाहर निकलने की घोषणा की थी।

Last Updated- January 10, 2025 | 12:41 PM IST
Adani-Wilmar Deal

Adani Wilmar Share: अदाणी विल्मर के शेयर में शुक्रवार को सुबह के कारोबार में करीब 10 प्रतिशत तक गिर गए। बीएसई (BSE) पर शेयर 9.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 292.05 रुपये पर, जबकि एनएसई (NSE) पर यह 9.69 प्रतिशत फिसलकर 292.10 रुपये पर आ गया। इसकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 162.94 अंक या 0.21% गिरकर 77,783.15 पर कारोबार कर रहा था।

अदाणी विल्मर में गिरावट की वजह?

अदाणी ग्रुप (Adani Group) के खुले बाजार में रोजाना इस्तेमाल के सामान बनाने वाली (FMCG) कंपनी अदाणी विल्मर की 20 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचकर 7,148 करोड़ रुपये जटाने की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट आई है। यह कदम समूह की बुनियादी ढांचा कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए गैर-प्रमुख कारोबार से बाहर निकलने की रणनीति का हिस्सा है।

ग्रुप ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया था, वह 10 जनवरी को (गैर-रिटेल निवेशकों को) और 13 जनवरी को (रिटेल निवेशकों को) 275 रुपये प्रति शेयर की मिनिमम वैल्यू पर कंपनी में 17.54 करोड़ शेयर (13.50 प्रतिशत शेयर) बेचेगा। अदाणी ग्रुप ने पिछले महीने अपनी अधिकांश हिस्सेदारी एक जॉइंट वेंचर पार्टनर को बेचकर अदाणी विल्मर से बाहर निकलने की घोषणा की थी। विल्मर फॉर्च्यून ब्रांड का खाद्य तेल, गेहूं का आटा और अन्य खाद्य उत्पाद बनाती है।

अदाणी विल्मर से क्यों बाहर निकल रहा अदाणी ग्रुप ?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपने एनर्जी एवं यूटिलिटी, ट्रांसपोर्ट एवं लॉजि​स्टिक और अन्य प्राथमिक उद्योग के प्रमुख बुनियादी ढांचा प्लेटफार्मों में निवेश को रफ्तार देने के लिए अदाणी विल्मर से अपनी हिस्सेदारी बाहर निकालने का फैसले किया है।

अदाणी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने इस समझौते को ध्यान में रखते हुए अदाणी विल्मर के बोर्ड से अदाणी कमोडिटीज के नामित निदेशकों के इस्तीफे के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। दोनों पक्षों ने अदाणी विल्मर का नाम बदलने पर भी सहमति जताई है।

Advertisement
First Published - January 10, 2025 | 12:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement