facebookmetapixel
Advertisement
बढ़ी चिंता: गर्मी और बढ़ेगी, मानसून भी होगा लेट, इस साल सिर्फ 90% बारिश का अनुमान; खेती पर संकटPAN Card New Rules: कैश जमा और प्रॉपर्टी डील के बदले नियम, जरा सी चूक पर आ सकता है टैक्स का नोटिस!इंडिगो को चौथी तिमाही में लगा बड़ा झटका, मंदी और रुपये की गिरावट से हुआ ₹2,536.9 करोड़ का घाटाहर महीने सिर्फ ₹55 करें जमा और बुढ़ापे में मिलेगी ₹3,000 पेंशन मासिक पेंशन, समझें इस सरकारी स्कीम का कमालPlastic Currency in India: क्या सच में बंद होने वाले हैं कागज के नोट? जानिए क्यों आ रही है प्लास्टिक करेंसीCredit Card User Guide: कार्ड लेने से पहले इन जरूरी टर्म्स को समझना बेहद जरूरीमुंबई-दिल्ली नहीं, अब पूरे भारत पर रियल्टी कंपनियों का कब्जा, कमाई 1.48 लाख करोड़ पहुंचीITR filing 2026: सीनियर सिटीजन इन इनकम सोर्सेज को जरूर करें डिस्क्लोज, वरना सीधे घर आएगा नोटिस!Asian Paints Q4 Result: मुनाफे में 69% उछाल, बाजार अनुमान से आगे निकली कंपनीकचरे से कमाई का बड़ा मौका! 2047 तक 51 अरब डॉलर का बाजार और 26 लाख नौकरियों की संभावना

Adani Group: एक महीने में अदाणी समूह के शेयरों के लिए सबसे अच्छा दिन

Advertisement

समूह की 10 कंपनियों के शेयर लाभ के साथ बंद हुए। अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर और अदाणी ट्रांसमिशन में 6-6 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई

Last Updated- August 18, 2023 | 10:33 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

अदाणी समूह के 10 शेयरों ने शुक्रवार को अपने बाजार पूंजीकरण में 45,200 करोड़ रुपये जोड़े और इस तरह से छह महीने बाद 11 लाख करोड़ रुपये के एमकैप पर पहुंच गया। यह करीब एक महीने में समूह के बाजार पूंजीकरण में सबसे बड़ी बढ़त है।

समूह की 10 कंपनियों के शेयर लाभ के साथ बंद हुए। अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर और अदाणी ट्रांसमिशन में 6-6 फीसदी से ज्यादा की उछाल आई।

हालिया बढ़ोतरी इस रिपोर्ट के बाद आई कि अबु धाबी नैशनल एनर्जी कंपनी (टीएक्यूए) अदाणी समूह की कंपनियों में 2.5 अरब डॉलर के निवेश पर विचार कर रही है। हालांकि टीएक्यूए व अदाणी समूह ने अलग-अलग बयान में कहा कि उनकी बातचीत नहीं हो रही है।

इस खंडन के बाद समूह के शेयरों ने कुछ बढ़त गंवा दी। एक दिन पहले समूह की 10 में से सात कंपनियों के शेयर चढ़े थे जब जीक्यूजी पार्टनर्स ने समूह में निवेश बढ़ाया था।

बुधवार को अमेरिकी निवेश फर्म ने अन्य निवेशकों के साथ अदाणी पावर की 8.1 फीसदी हिस्सेदारी 9,000 करोड़ रुपये से ज्यादा में खरीदी, जिसे देसी बाजार में एकल खरीदार-विक्रेता का सबसे बड़ा ट्रेड माना जा रहा है। इस महीने कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने अदाणी ग्रीन एनर्जी बिजनेस में 2.7 फीसदी हिस्सेदारी ली है।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement