facebookmetapixel
Advertisement
नए शहर में घर ढूंढने का झंझट खत्म! क्या है नया ‘डिजिटल रेंटल आइडेंटिटी’ और यह क्यों हो रहा है लोकप्रियITR 3 vs ITR 4: बिजनेसमैन, फ्रीलांसर और ट्रेडर्स के लिए कौन सा टैक्स फॉर्म है सही, जानें यहांबंद नहीं होगी लाडकी बहिन योजना, वापस नहीं ली जाएगी अपात्र महिलाओं को दी गई राशिक्या Small-Cap Fund वाकई लॉन्ग टर्म में Large-Cap Fund से ज्यादा रिटर्न देते हैं? 20 साल की स्टडी ने खोली पोलExplainer: मॉड्यूलर हेल्थ प्लान क्या है और जिसे आप अपने इंश्योरेंस बजट के हिसाब से कर सकते हैं ‘कस्टमाइज’सैलरी अकाउंट है कितना फायदेमंद? या फिर छिपा हुआ खर्चा? एक्सपर्ट से जानें पूरी सच्चाईLeave Encashment Tax Rules: नौकरीपेशा लोगों को बची छुट्टियों के पैसे पर कितनी मिलेगी टैक्स छूट?SIF स्पेस में HSBC MF की दस्तक, लॉन्च किया रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड; किसे करना चाहिए निवेश?NMDC के नतीजों से बाजार खुश, शेयर सेंसेक्स से तेज भागा; ब्रोकरेज की राय फिर भी बंटीAviation Sector: इंडिगो की बल्ले-बल्ले, एयर इंडिया की टेंशन बढ़ी! बाजार हिस्सेदारी में बड़ा उलटफेर

Share Market Update Today: बजट से गुलजार हुआ बाजार, Sensex ने लगाई 1000 से अधिक अंकों की छलांग, 283 अंक उछला निफ्टी

Advertisement
Last Updated- February 01, 2023 | 12:42 PM IST

Share Market Update Today, 1 February 2023:

12:40 PM
बजट पेश होते ही भारतीय शेयर बाजार गुलजार हो गया है। सेंसेक्स ने 1076 अंकों की छलांग लगाई है, इस समय इंडेक्स 1.81 फीसदी की बढ़त के साथ 60,625.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 283 अंकों की बढ़त के साथ 17,945.55 के स्तर पर है।

9:20 AM

बजट के दिन  बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। निफ्टी 17800 के स्तर पर खुला है। 09.16 बजे के आसपास सेंसेक्स 457.32 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 60007.22 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी 130.60 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 17792.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

प्री-ओपनिंग

प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार में बढ़त दिखी है। सेंसेक्स 510.45 अंक यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 60,060.35 के स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी 216.95 अंक यानी 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ 17811.65 के स्तर पर नजर आ रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

आज यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे आम बजट 2023 पेश करेंगी। आज शेयर बाजार की नजर बजट में होने वाली घोषणाओं पर टिकी रहेगी। वहीं ग्लोबल मार्केट में आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से इंटरेस्ट रेट को लेकर भी फैसला लिया जाएगा। फेड रेट के 25bps तक बढ़ने की उम्मीद है।

इस बीच अमेरिकी बाजार में तेजी लौटी। डाओ जोन्स 369 अंक मजबूत हुआ। वहीं नैस्डैक में 1.67 फीसदी और S&P 500 में 1.46 फीसदी की तेजी रही। जापान के निक्केई में 0.70 फीसदी और कोरिया के कोस्पी में 0.48 फीसदी की तेजी देखी जा रही है।

SGX Nifty में तेजी 

SGX Nifty में 100 अंकों से ज्यादा की उछाल। इंडेक्स 17800 के पार ट्रेड कर रहा है। इससे आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी के संकेत मिल रहे हैं।

बजट के दिन महंगा हुआ ATF

बजट से पहले इंडियन ऑयल ने जेट फ्यूल यानी ATF की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें आज से लागू हैं।  दिल्ली में जेट फ्यूल का आज का रेट 112356.77 रुपए प्रति किलो लीटर है। कोलकाता का भाव 119239.96 रुपए प्रति किलो लीटर, मुंबई में 111246.61 रुपए प्रति किलो लीटर और चेन्नई में 116922.56 रुपए प्रति किलो लीटर है।

आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

आज Britannia Industries , Ashok leyland , Ajanta Pharma, Alembic Pharma, Jubilant FoodWorks, Mahindra Logistics, Ramco Systems, Raymond, Redington, RPG Life Sciences, Sundram Fasteners, Tata Chemicals, Timken India, UTI Asset Management Company, Whirlpool of India जैसी कंपनियों के नतीजे आएंगे.

बजट के एक दिन पहले हरे निशान पर बंद हुए बाजार

 

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को मामूली तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 49 अंक से अधिक के लाभ में रहा। निवेशकों ने केंद्रीय बजट और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर को लेकर निर्णय से पहले सतर्क रुख अपनाया।

कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 49.49 अंक यानी 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 59,549.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 59,787.63 अंक तक गया और नीचे में 59,104.59 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 13.20 अंक यानी 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 17,662.15 अंक पर बंद हुआ।

 

 

Advertisement
First Published - February 1, 2023 | 7:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement