facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

Share Market Today:सपाट खुले बाजार, सेंसेक्स 62 हजार के पार, निफ्टी 18000 के स्तर पर

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 9:32 AM IST
Share Market

सपाट खुले बाजार

शेयर बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेंसेक्स करीब 43 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 62,071.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 15.50 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 18,330.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

pre-open में बाजार में बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 117.56 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 62,145.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 106 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 18,420.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहा है। एशिया की MIXED शुरुआत हुई है | SGX NIFTY और US FUTURES पर करीब चौथाई परसेंट का दबाव देखने को मिल रही है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार लाल निशान में बंद हुए थे। चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स के अच्छे नतीजे आए है। 1033 करोड़ के घाटे के मुकाबले 5408 करोड़ का मुनाफा हुआ है। EBITDA 58% बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है।

इससे पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स 117 अंक चढ़कर 62,021 पर और निफ्टी 14 अंकों की मजबूती के साथ 18,311 पर बंद हुए।

बाजार पर चुनाव नतीजों का असर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की करारी हार के बाद शेयर बाजार में गिरावट आ सकती है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है आम तौर पर विधानसभा चुनावों का शेयर बाजार पर ज्यादा असर नहीं पड़ता मगर दक्षिणी राज्य में कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के विरो​धियों को उत्साहित कर सकता है।

अल्फानीति फिनटेक के सह-संस्थापक यूआर भट्ट ने कहा, ‘कर्नाटक चुनाव के बाद लोग यह सोचना शुरू कर सकते हैं कि सत्ता में बदलाव संभव है।’ उन्होंने कहा, ‘आम चुनाव नजदीक आने के कारण बाजार थोड़ा महंगा दिख सकता है। चुनावी साल आम तौर पर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहता।’

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 8:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement