facebookmetapixel
Advertisement
रिलायंस रिटेल ने ‘पहाड़ी लोकल’ और पहाड़ी गुडनेस का अधिग्रहण पूरा किया, ब्यूटी और हेल्थकेयर सेक्टर में विस्तारडॉ. रेड्डीज को निर्यात के लिए सेमाग्लुटाइड बनाने की इजाजत, दिल्ली उच्च न्यायालय ने नोवो नॉर्डिस्क की अपील खारिज कीGold Price: पश्चिम एशिया तनाव का असर: मजबूत डॉलर और ऊंची ब्याज दर की आशंका से टूटा सोनापश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध के चलते इंडिगो की मैनचेस्टर उड़ान दिल्ली लौटीनैसकॉम ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच IT कंपनियों को साइबर सुरक्षा अलर्ट जारी कियापश्चिम एशिया संघर्ष से घबराने की जरूरत नहीं, बाजार मजबूत बने हुए हैं: सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेयकच्चे तेल के 100 डॉलर पार होने पर निफ्टी 50 में 10% तक गिरावट का खतरा: ICICI Securitiesपश्चिम एशिया तनाव के बीच एग्रोकेमिकल शेयरों में 5% तक की गिरावट, उर्वरक कंपनियों की लागत बढ़ीकच्चे तेल में 25% उछाल के बाद सेंसेक्स 2700 अंक गिरा! विशेषज्ञों ने निवेश रणनीति पर राय दीकच्चे तेल में उफान से नए निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, 92.36 प्रति डॉलर पर आया

Share Market Today: बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 716 अंक टूटा, निफ्टी 17,300 के करीब

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 12:23 PM IST
Share Market

बाजार में गिरावट जारी (12:16 AM)

सेंसेक्स में गिरावट जारी है। इस समय इंडेक्स 716.04 अंको यानी 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ  59,090.24 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 212.45 अंक यानी  1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 17,377.15 के स्तर पर है।

बाजार में बढ़ी गिरावट

सेंसेक्स में 855.93 अंकों की गिरावट आई है। 1.43 फीसदी गिरावट के साथ सेंसेक्स 58,950.35 के स्तर पर है वहीं निफ्टी भी 250 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 17,360.30 पर कारोबार कर रहा है।

Adani Enterprises, Hindalco Industries, Adani Ports, Bajaj Finserv ³R Bajaj Finance Aчdà टॉप लूजर रहे है। वहीं Tata Motors, Britannia Industries, Bharti Airtel और Bajaj Auto निफ्टी के टॉप गेनर हैं

 

भारी गिरावट के साथ खुले बाजार

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार भारी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स  723 अंक यानी 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 59,082.67 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 200.95 अंक यानी 1.14 फीसदी लुढ़क कर 17,388.65 के स्तर पर शुरुआती कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियां लाल निशान पर हैं।

प्री-ओपनिंग में कमजोर बाजार

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 499.74 अंक यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 59,306.54 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 54.30 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 17,535.30 के स्तर पर नजर आ रहा है ।

कैसा रहेगा आज का बाजार

आज यानी 10 मार्च को ग्लोबल बाजार से संकेत अच्छे नहीं हैं। एशिया में भारी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY करीब 150 अंक फिसला है। अमेरिकी फ्यूचर्स पर चौथाई परसेंट से ज्यादा का दबाव देखने को मिल रहा है।

बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते कल US मार्केट 2 परसेंट तक टूट कर बंद हुए थे। US के जॉब के आंकड़ों से पहले बाजार गिरे है। डाओ जोन्स 543 अंक गिरकर बंद हुआ।

S&P 500 इंडेक्स में भी करीब 2% की गिरावट दिखी है जबकि नैस्डेक 238 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

SGX NIFTY फिसला, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 168.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 28,271.58 के आसपास दिख रहा है।

ताइवान का बाजार 1.26 फीसदी गिरकर 15,571.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.49 फीसदी की गिरावट के साथ 19,429.44 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 3,249.63 के स्तर पर दिख रहा है।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement