सेंसेक्स के कारोबार में तेजी का रुख जारी है, और अब 01 बजकर 07 मिनट पर सूचकांक 144 अंकों की तेजी लेकर 9610 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान टाटा स्टील करीब 5 फीसदी की तेजी लेकर 195 रुपये पर कारोबार कर रहा है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा साढ़े चार फीसदी चढ़कर 313 रुपये पर कारोबार कर रहा है। बीएचईएल और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 4-4 फीसदी से अधिक की तेजी लेकर क्रमशः 1471 रुपये व 572 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
एसीसी साढ़े तीन फीसदी चढ़कर 568 रुपये पर कारोबार कर रहा है। जयप्रकाश एसोसिएट्स 3 फीसदी से अधिक की तेजी लेकर 75 रुपये पर कारोबार कर रहा है। लार्सन ऐंड टुब्रो करीब 3 फीसदी की उछाल के साथ 701 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
एसबीआई, रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति के शेयर 2.7 फीसदी चढ़कर क्रमशः 1191 रुपये, 177 रुपये, 1388 रुपये, 433 रुपये व 630 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि सन फार्मा 1 फीसदी से अधिक लुढ़क कर 1093 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
बीएसई के कारोबार में अधिकांश शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। अब तक कुल 2268 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1415 चढ़े, 751 लुढ़के और 102 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।