घरेलू शेयर बाजार में आज दोपहर सोमवार को शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है। 30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 439.67 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 0.75 फीसदी की तेजी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 59,243 के स्तर पर पहुंच गया है।
50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 125.50 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे निफ्टी 17,664.95 पर कारोबार कर रहा है यानी निफ्टी-50 में कुल 0.72 फीसदी की तेजी देखी गई।
बैंक निफ्टी में 418.65 अंको का उछाल आया है जिससे बैंक निफ्टी बढ़कर 39,839.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।