facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

Stock Market: बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, Sensex 349 अंक चढ़ा और Nifty का नया रिकॉर्ड

Advertisement

Sensex की कंपनियों में पावरग्रिड सबसे ज्यादा 4.16 फीसदी के लाभ में रही।

Last Updated- February 20, 2024 | 10:05 PM IST
Stock Market

Stock Market: शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 349 अंक चढ़ गया। वहीं नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बैंक और चुनिंदा दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती नुकसान से उबरते हुए 349.24 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 73,057.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 18 शेयर लाभ में जबकि 12 नुकसान में रहे। उधर, 50 शेयरों पर आधारित नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 74.70 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 22,196.95 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 22,215.60 अंक तक गया। प्रमुख सूचकांक नुकसान में खुले लेकिन निजी बैंकों के शेयरों में लिवाली से बाजार नुकसान से उबरा और लगातार छठे कारोबारी सत्र में लाभ में रहा। पिछले छह कारोबारी सत्रों में निफ्टी 580 अंक जबकि सेंसेक्स 1,984 अंक मजबूत हुआ है।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू बाजार एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर है। तेजी का कारण बैंक शेयरों में लिवाली है। निजी क्षेत्रों के बैंकों में हाल की गिरावट के बाद तेजी लौटी है।’

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड सबसे ज्यादा 4.16 फीसदी के लाभ में रही। कंपनी के निदेशक मंडल ने पारेषण परियोजनाओं में 656 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। उसके बाद कंपनी का शेयर चढ़ा। निजी बैंकों में एचडीएफसी बैंक, ऐक्सिस बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। इसके अलावा एनटीपीसी, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी तेजी रही।

Top Losers

दूसरी तरफ आईटी शेयरों में टीसीएस सबसे ज्यादा 1.75 फीसदी नुकसान में रही। इसके अलावा एचसीएल टेक, इन्फोसिस और विप्रो में भी गिरावट रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.17 फीसदी नीचे आया जबकि स्मॉलकैप में 0.18 फीसदी की गिरावट रही। विश्लेषकों ने कहा कि मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट से पता चलता है निवेशक उच्च मूल्यांकन के कारण सतर्क रुख अपना रहे हैं।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और चीन का शांघाई कम्पोजिट लाभ में जबकि जापान का निक्केई नुकसान में रहा।

FIIs

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 754.59 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 10:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement