मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 200.40 अंक यानी 0.34 फीसदी बढ़कर 58,967.46 पर आ गया है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)का निफ्टी भी 69.15 अंक बढ़कर 17,559 पर पहुंच गया है।
अपोलोशॉप, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक के शेयरों मे तेजी आई।
अदाणी पोर्ट्स, बीपीसीएल, और ब्रिटॉनिया के शेयरों में गिरावट हुई है।