Categories: बाजार

शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 100 अंक मजबूत

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:21 PM IST

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार के दिन भी तेजी देखने को मिल रही है । आज शेयर मार्केट में एक बार फिर तेजी का दौर लौट आया। 50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 40.80 अंको की बढ़ोतरी के साथ 17,618.30 पर कारोबार कर रहा है। यानी निफ्टी-50 में कुल 0.23 फीसदी की तेजी आई।
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 102.77 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 0.17 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। जिससे सेंसेक्स 59,134.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और पावर ग्रिड के शेयर लाभ में थे। 
एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी कंपोजिट लाभ में कारोबार कर रहा था। अमेरिका में वॉल स्ट्रीट में मंगलवार को नुकसान रहा था। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 99.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 563 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। 

First Published : August 24, 2022 | 11:44 AM IST