घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार के दिन 8 दिनों की लगातार तेजी का दौर थम गया। आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखी गई। 50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 198.05 अंको की गिरावट के साथ 17,758.45 पर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 1.10 फीसदी की गिरावट हुई।
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 651.85 अंको की भारी गिरावट दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 1.08 फीसदी की गिरावट देखी गई। जिससे सेंसेक्स 59,646.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
बैंक निफ्टी में 670.20 अंको की गिरावट हुई यानी इसमें कुल 1.69 फीसदी की गिरावट हुई। जिससे बैंक निफ्टी 38,985.95 के स्तर पर बंद हुआ।
अदाणी पोर्ट, , बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, आईटी कंपनी इंफोसिस, लारसेन एंड टुब्रो और टीसीएस कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई।
वही यूपीएल, विप्रो, टाइटन, सनफार्मा, रिलायंस, ओनजीसी, एनटीपीसी, नेस्लेइंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, हिंडालकों, एक्सिस बैंक टीसीएस, टाटा मोटर्स, एशियनपेंट, भारतीएयरटेल, सिप्ला, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक बैंक, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।