सोमवार को दोपहर बाद के कारोबार में शेयर बाजार में भारी गिरावट हुई। सेंसेक्स करीब 720.66 अंक लुढ़क गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 720.66 अंक गिरकर 58,925 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 217.80 अंक गिरकर 17,540.65 पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी-50 में ब्रिटानिया, कोल इंडिया, डा. रेड्डी लैबोरेट्रीज, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, टाटा कंज्यूमर कंपनी के शेयरों में मामूली बढ़त हुई है वही अन्य कंपनियों के शेयर गिरे हैं।
सेंसेक्स शुक्रवार को 651.85 अंक यानी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 59,646.15 पर बंद हुआ था। वही निफ्टी 198.05 अंक यानी 1.10 फीसदी गिरकर 17,758.45 पर बंद हुआ था।