facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

कोविड की आशंका से शेयर बाजार दहला, सेंसेक्स 981 अंक लुढ़ककर 60,000 के नीचे हुआ बंद

Advertisement
Last Updated- December 23, 2022 | 7:59 PM IST
Share Market

चीन समेत कुछ देशों में कोविड-19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने से शुक्रवार को एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा। स्थानीय बाजार (Share Market) भी इससे अछूते नहीं रहे और बड़े नुकसान के साथ बंद हुए। दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का यह लगातार चौथा दिन रहा।

निवेशकों की भारी बिकवाली से BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 980.93 अंक यानी 1.61 फीसदी लुढ़कते हुए 59,845.29 अंक पर खिसक आया। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 1,060.66 अंक यानी 1.74 फीसदी तक धराशायी हो गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 320.55 अंक यानी 1.77 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 17,800 के मनोवैज्ञानिक स्तर से भी नीचे आ गया था लेकिन अंत में यह थोड़ा सुधरते हुए 17,806.80 अंक पर बंद हुआ।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘घरेलू बाजार निचले स्तर पर ही रहे और कमोबेश दो फीसदी तक टूट गए। यह बाजार में जारी गिरावट के मौजूदा रुख के अनुरूप ही है।’ अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.89 फीसदी चढ़कर 82.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Top Losers

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील को सर्वाधिक पांच फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलाव टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और मारुति सुजुकी के शेयर भी खासे नुकसान में रहे।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 61,000 के नीचे हुआ बंद

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कॉस्पी, जापान के निक्की, चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट का रुख रहा। हालांकि, यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

FIIs

बाजार में जारी गिरावट के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को खरीदारी की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, FII ने 928.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement