facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,700 के ऊपर बंद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:06 PM IST

वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच धातु एवं रियल्टी शेयरों के अच्छे प्रदर्शन से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212.88 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 59,756.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 415.98 अंक यानी 0.69 प्रतिशत तक उछल गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी ने भी 80.60 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की और 17,736.95 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजारों में बुधवार को ‘दिवाली बलिप्रतिपदा’ के अवसर पर कारोबार बंद रहा था।
Top Gainers

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील, पावर ग्रिड, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टाइटन, एक्सिस बैंक, डॉ रेड्डीज लैब और एनटीपीसी ने प्रमुख रूप से बढ़त दर्ज की। 
Top Losers

वहीं, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे। 
International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि जापान के निक्की और चीन के शंघाई कम्पोजिट गिरावट पर रहे। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में मिली-जुली स्थिति में कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट 0.13 प्रतिशत बढ़त के साथ 95.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 
 FIIs
इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 247.01 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

Advertisement
First Published - October 27, 2022 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement