facebookmetapixel
Advertisement
Indian Oil आज कर सकती है डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की नजर बोर्ड मीटिंग परJSW Steel बनेगी दुनिया की टॉप स्टील कंपनी! 7.8 करोड़ टन क्षमता का बड़ा प्लानपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेल 110 डॉलर के पार, अमेरिकी बाजार में भारी गिरावटकारों की मांग थमेगी नहीं! FY27 में रिकॉर्ड बिक्री की तैयारी में ऑटो कंपनियांमिड और स्मॉलकैप में मुनाफा या खतरा? जानें क्यों एक्सपर्ट कह रहे हैं ‘सबर रखो’Stock Market Today: ट्रंप की नई चेतावनी के बाद एशियाई बाजार लाल निशान में, बाजार में आज दिख सकती है बड़ी हलचल20 राज्यों ने खर्च किया पूंजीगत बजट का 77%, कई राज्य पीछेदिल्ली-मुंबई नहीं, अब छोटे शहरों में भी मिलेगा कैंसर का आधुनिक इलाजमुथूट फिनकॉर्प की 4,000 करोड़ रुपये के आईपीओ की योजना, शेयर विभाजन को दी मंजूरीLIC अब भी सबसे बड़ी निवेशक, लेकिन दबाव बढ़ा

SEBI ने लॉन्च किया नया सिस्टम, अब नोटिस और दस्तावेज की होगी आसानी से जांच

Advertisement

इस नए सिस्टम का नाम "डॉक्यूमेंट नंबर वेरिफिकेशन सिस्टम (Sebi-DNVS)" रखा गया है। इस सिस्टम के जरिए सेबी के किसी भी आधिकारिक पत्र की पुष्टि की जा सकेगी।

Last Updated- April 03, 2025 | 7:20 PM IST
SEBI

भारतीय शेयर बाजार के नियामक सेबी (SEBI) ने एक नया सिस्टम लॉन्च किया है, जिससे कोई भी यह जांच सकता है कि सेबी द्वारा भेजा गया नोटिस, समन, शो-कॉज नोटिस या पत्र असली है या नहीं। इस नए सिस्टम का नाम “डॉक्यूमेंट नंबर वेरिफिकेशन सिस्टम (Sebi-DNVS)” रखा गया है। इस सिस्टम के जरिए सेबी के किसी भी आधिकारिक पत्र की पुष्टि की जा सकेगी। सेबी अब अपने हर नोटिस और पत्र पर एक “आउटवर्ड नंबर” देगा। जिसे इस सिस्टम में डालकर देखा जा सकता है कि दस्तावेज असली है या नहीं।

हालांकि, इस प्रक्रिया में नोटिस या पत्र की वास्तविक सामग्री नहीं दिखाई जाएगी, बल्कि सिर्फ यह पता चलेगा कि वह सेबी द्वारा जारी किया गया है या नहीं। सत्यापन करने के लिए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे डालने के बाद ही यह जानकारी मिलेगी।

एनएसडीएल को सेबी की चेतावनी, 30 जून तक गलती सुधारने के निर्देश

इसके अलावा, सेबी ने नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) को कड़ी चेतावनी दी है। सेबी ने कॉर्पोरेट बॉन्ड और डिबेंचर के डेटाबेस की जांच करने के बाद एनएसडीएल को आदेश दिया है कि वह सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL) के साथ मिलकर डेटा सुधार का काम 30 जून तक पूरा करे। एनएसडीएल ने 2 अप्रैल को एक बयान में कहा कि सेबी ने उसे भविष्य में ज्यादा सतर्क रहने और गलती न दोहराने की चेतावनी दी है। सेबी ने साफ कहा है कि अगर आगे भी ऐसी गलती दोहराई गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 7:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement