facebookmetapixel
Advertisement
AM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीत

SEBI की बड़ी कार्रवाई: जेन स्ट्रीट को शेयर बाजार में कारोबार करने पर रोक, ₹4,844 करोड़ जब्त करने का भी आदेश

Advertisement

बैंक निफ्टी सूचकांक में गड़बड़ी और ऑप्शन ट्रेडिंग में धांधली के आरोप में सेबी ने अमेरिकी फर्म जेन स्ट्रीट पर अस्थायी पाबंदी लगाई और ₹4,844 करोड़ की अवैध कमाई जब्त की।

Last Updated- July 04, 2025 | 10:41 PM IST
SEBI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अमेरिका की जेन स्ट्रीट को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार करने से अस्थायी तौर पर रोक दिया है। बैंक निफ्टी सूचकांक के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में सेबी ने जेन स्ट्रीट के खिलाफ यह कदम उठाया है।

सेबी ने इस संबंध में अपने एक अंतरिम आदेश में कहा कि कंपनी ने अवैध रूप से 4,844 करोड़ रुपये कमाए। सेबी ने यह रकम जब्त करने की घोषणा की है। जब्ती को लेकर सेबी का अब तक का यह सबसे बड़ा आदेश है। सेबी का यह कदम जेन स्ट्रीट के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। कंपनी ने पिछले साल 20 अरब डॉलर से अधिक शुद्ध कारोबारी राजस्व अर्जित किया था।

विशेषज्ञों ने कहा कि सेबी का यह आदेश उन दूसरी विदेशी मार्केट मेकिंग कंपनियों के लिए भी कड़ा संकेत है जिन्होंने भारत में अपने कारोबार बढ़ाए हैं। भारत कारोबार की मात्रा के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा डेरिवेटिव बाजार है। यहां डेरिवेटिव कारोबार में आई तेजी का लाभ उठाने में विदेशी मार्केट मेकिंग कंपनियां भी जमकर दांव लगा रही हैं।

Also Read: खाद्य शुल्क में कटौती: अमेरिकी बाजार तक पहुंच के लिए जोखिम भरा दांव

जेन स्ट्रीट ने अपनी सफाई में कहा है कि वह सेबी के अंतरिम आदेश में लगाए आरोपों से सहमत नहीं है। कंपनी ने कहा कि वह बाजार नियामक के साथ इस बारे में फिर चर्चा करेगी। उसने कहा, ‘जेन स्ट्रीट दुनिया के सभी बाजारों में नियम-कायदों के 

दायरे में रहकर कारोबार करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ सेबी ने अपने आदेश में आरोप लगाया है कि जेन स्ट्रीट ने साप्ताहिक सूचकांक एक्सपायरी के दौरान इसकेऑप्शन पोजीशन से फायदा उठाने के लिए नकदी बाजार पर बेजा प्रभाव डाला। सेबी ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने नकदी बाजार पर असर डालने के लिए काफी ऊंची कीमतों पर भारी भरकम ऑर्डर दिए। सेबी ने यह भी कहा कि सूचकांक में धांधली का फायदा उठाने के लिए जेन स्ट्रीट ने सूचकांक विकल्प में भी दांव लगाए।

सेबी के पूर्णकालिक निदेशक अनंत नारायण ने गुरुवार को जारी 105 पन्नों के आदेश में कहा, ‘मैं यह अच्छी तरह समझता हूं कि अंतरिम जब्ती और पाबंदी से जुड़े निर्देश इस मामले से जुड़े तथ्यों के लिहाज से जरूरी हैं। जांच एवं संबंधित प्रक्रिया पूरी होने तक यह जरूरी हो गया है कि स्टॉक एक्सचेंज जेन स्ट्रीट के सौदों एवं दांव पर निगरानी बनाए रखें ताकि वह (जेन स्ट्रीट) प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में किसी भी प्रकार की धांधली में संलिप्त न हो पाए। बाजार में भरोसा बनाए रखने और निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए ऐसा करना निहायत जरूरी है।’

Also Read: व्यापार करार तभी होगा जब देशहित सुरक्षित रहेगा, अमेरिका को सौदे के लिए माननी होंगी शर्तें: पीयूष गोयल

इस मामले में सेबी का पूर्ण आदेश आने में कुछ महीने लग सकते हैं क्योंकि बाजार नियामक उन विभिन्न सूचकांकों एवं बाजार खंडों में जांच कर रहा है जिनमें जेन स्ट्रीट ने इसी तरह की रणनीति अपनाई होगी। मौजूदा आदेश बैंक निफ्टी सूचकांक में जेन स्ट्रीट की कुछ कारोबारी रणनीतियों तक ही सीमित है। सेबी कंपनी की निफ्टी और बीएसई में कारोबारी रणनीतियों की भी जांच कर रहा है। 

Advertisement
First Published - July 4, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement