facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

MCap: मार्केट में तेजी से SBI और HDFC बैंक को बड़ा फायदा, 5 कंपनियों का मुनाफा बढ़ा

Advertisement

MCap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी से टॉप-10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप ₹60,675 करोड़ बढ़ा, जिसमें SBI और HDFC बैंक सबसे आगे रहे।

Last Updated- August 17, 2025 | 12:42 PM IST
Share Market
Representative Image

MCap: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी के चलते टॉप-10 कंपनियों में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप (Mcap) ₹60,675.94 करोड़ बढ़ गया। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने दर्ज की।

पिछले हफ्ते छुट्टी के कारण सीमित कारोबार वाले सप्ताह में सेंसेक्स 739.87 अंक (0.92%) चढ़ा, जबकि निफ्टी 268 अंक (1.10%) बढ़ा।

बढ़त दर्ज करने वाली कंपनियां

  • SBI का मार्केट कैप ₹20,445.82 करोड़ बढ़कर ₹7,63,095.16 करोड़ पर पहुंचा।

  • HDFC बैंक का मूल्य ₹14,083.51 करोड़ बढ़कर ₹15,28,387.09 करोड़ हुआ।

  • इन्फोसिस ने ₹9,887.17 करोड़ की बढ़त के साथ ₹6,01,310.19 करोड़ का स्तर छुआ।

  • भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹8,410.6 करोड़ बढ़कर ₹10,68,260.92 करोड़ हुआ।

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्य ₹7,848.84 करोड़ बढ़कर ₹18,59,023.43 करोड़ पर पहुंचा।

घाटे में रही कंपनियां

  • LIC का मार्केट कैप ₹15,306.5 करोड़ घटकर ₹5,61,881.17 करोड़ रह गया।

  • बजाज फाइनेंस ₹9,601.08 करोड़ घटकर ₹5,35,547.44 करोड़ पर आ गई।

  • आईसीआईसीआई बैंक में ₹6,513.34 करोड़ की गिरावट से मूल्य ₹10,18,982.35 करोड़ रहा।

  • टीसीएस का मार्केट कैप ₹4,558.79 करोड़ घटकर ₹10,93,349.87 करोड़ रह गया।

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्य ₹3,630.12 करोड़ घटकर ₹5,83,391.76 करोड़ रह गया।

टॉप-10 की लिस्ट

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे ऊपर रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। इसके बाद क्रमशः HDFC बैंक, TCS, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, SBI, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, LIC और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - August 17, 2025 | 11:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement