facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

Rupee vs Dollar Today: रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 82.64 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- February 28, 2023 | 4:47 PM IST
Rupee vs Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 82.64 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू मोर्चे पर वृहद आर्थिक आंकड़ों (macroeconomic data) से पहले रुपये में सुधार हुआ है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप और जिंसों की कमजोर कीमतों ने रुपये को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 15 पैसे की तेजी के साथ 82.64 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.63 के उच्चस्तर और 82.75 के निम्न स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 104.70 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत बढ़कर 83.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 326.23 अंक की गिरावट के साथ 58,962.12 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,022.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement