facebookmetapixel
Advertisement
तेल बाजार में भूचाल: ब्रेंट क्रूड $125 के पार, ईरान-अमेरिका तनाव से बढ़ी चिंताGold, Silver Price Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी, MCX पर बढ़त के साथ कारोबारDollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, ₹95.20 तक फिसला; तेल कीमतों से दबावनिष्क्रिय EPF खातों के लिए नया पोर्टल जल्द, आधार से पुराने अकाउंट तक आसान पहुंचरेयर अर्थ गलियारे को मिली गति, आंध्र प्रदेश ने बनाया व्यापक खाकाछत्तीसगढ़ ने शहरी गैस नीति 2026 को दी मंजूरी, पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस की पहुंच बढ़ाने पर जोरकपास आयात शुल्क घटाने पर सरकार और उद्योग में मतभेद, किसानों पर असर को लेकर बढ़ी चिंताQ4 Results: फेडरल बैंक का रिकॉर्ड मुनाफा, आईओबी की मजबूत बढ़त; फिनो पेमेंट्स बैंक की कमाई में बड़ी गिरावटआरबीआई के नए नियम लागू, शहरी सहकारी बैंकों के लिए असुरक्षित ऋण सीमा और कर्ज मानदंड सख्तएआई को बढ़ावा देने के बीच हजारों कर्मियों की छंटनी करेगी कॉग्निजेंट

Rupee vs Dollar Today: रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 81.91 प्रति डॉलर पर

Advertisement

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से रुपये की धारणा को बल मिला।

Last Updated- July 27, 2023 | 10:49 AM IST
Dollar Vs Rupee

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा ब्याज दरों में उम्मीद के अनुकूल वृद्धि किए जाने के बाद विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया (Rupee) 10 पैसे की बढ़त के साथ खुला।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से रुपये की धारणा को बल मिला। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपये का लाभ सीमित रहा।

ये भी पढ़ें : Stock Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, निफ्टी 19850 के स्तर पर, 66 हजार के पार सेंसेक्स

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank foreign exchange market) में रुपया 81.92 पर खुला और फिर बढ़त के साथ 81.91 के स्तर पर पहुंच गया। यह पिछले बंद भाव की तुलना में 10 पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 82.01 के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरकर 100.83 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें : Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी, 76 हजार रुपये के ऊपर चांदी, सोने के भाव भी बढ़े

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 10:49 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement